सांसद खेल महोत्सव: उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड 1 लाख से ज्यादा पंजीयन
-युवाओं में खेलों के प्रति जोरदार उत्साह देखा गया: सांसद डॉ रावत उदयपुर। सांसद खेल महोत्सव 2025 को लेकर युवाओं में जोरदार उत्साह देखा जा रहा है। खेल महोत्सव में भाग लेने के लिए उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में एक लाख से उपर पंजीयन हो चुके है जो अपने आप में रिकॉर्ड है। पंजीयन की प्रक्रिया अभी भी चल रही है। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने बताया कि उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव के प्रति युवाओं में जोदार उत्साह देखा गया है, जो यह जाहिर करता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावना के अनुरुप युवा खेलों से…
