फतह फाल्कन, प्रताप वारियर्स और मेवाड़ लीजेंड्स की शानदार जीत
शुभम परिहार, तरुण मेनारिया मेन ऑफ द मैच उदयपुर। उदयपुर प्रीमियर लीग सीजन-2 के पांचवे दिन शुक्रवार को खेले गए मैचेस में फतह फाल्कन ने सज्जनगढ़ स्ट्राइकर्स को 9 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सज्जनगढ़ स्ट्राइकर्स ने निर्धारित ओवर्स में 124 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी फतह फाल्कन ने 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। फतह फाल्कन की तरफ से अनिरुद्ध सांखला और शुभम सिंह परिहार ने क्रमशः 52 और 64 की धुंआधार पारी खेली। मैन ऑफ द मैच शुभम सिंह परिहार रहे। आयोजक प्रतीक परिहार ने बताया कि इक्विटास बैंक के सहयोग से हुए…
