गेस्ट फेकल्टी के लिए आवेदन आमंत्रित
उदयपुर, 10 अक्टूबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, उदयपुर द्वारा जिले में संचालित विद्यालय स्तरीय राजकीय छात्रावासों में आवासरत कक्षा 6 से 12 वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिये गणित, विज्ञान एवं अग्रेजी जैसे कठिन विषयों हेतु विषय विशेषज्ञ अनुभवी व्यक्तियों विद्या संबल योजनान्तर्गत गेस्ट फेकल्टी के तौर पर सेवाए ली जानी है। राजकीय बालिका छात्रावासों में गेस्ट फैकल्टी के चयन में प्रथम वरीयता महिला आवेदक को दी जावेगी। इच्छुक अभ्यार्थी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संबंधित छात्रावास में 15 अक्टूबर तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है । योजना के तहत् सेवानिवृत कार्मिक/निजी अभ्यार्थियों को गेस्ट फेकल्टी के रूप…
