Year: 2025

ऑपरेशन चक्रव्यूह की बड़ी सफलता: प्रतापगढ़ पुलिस ने जब्त की ₹5 करोड़ की एमडी ड्रग, एक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन चक्रव्यूह की बड़ी सफलता: प्रतापगढ़ पुलिस ने जब्त की ₹5 करोड़ की एमडी ड्रग, एक तस्कर गिरफ्तार

• नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे आरोपी के बैग से मिली 2 किलो से 227 ग्राम एमडी, अन्य तस्करों के नाम भी आए सामने प्रतापगढ़  1 नवंबर। प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के विशेष निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत प्रतापगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीएसटी और थाना हथुनिया की संयुक्त टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब ₹5 करोड़ कीमत की 2 किलो 227 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग जब्त की है। एसपी आदित्य ने बताया कि शुक्रवार 31 अक्टूबर को पुलिस…
Read More
बाड़मेर एमडी फैक्ट्री केस में बड़ी सफलता: ₹100 करोड़ के ड्रग्स नेटवर्क का केमिकल किंग मुंबई से गिरफ्तार

बाड़मेर एमडी फैक्ट्री केस में बड़ी सफलता: ₹100 करोड़ के ड्रग्स नेटवर्क का केमिकल किंग मुंबई से गिरफ्तार

• कैमिकल फैक्ट्री के मालिक रोहन गवंस ने उपलब्ध कराए थे ड्रग बनाने के घटक, बाड़मेर पुलिस की सूचना पर राजस्थान और महाराष्ट्र में भी हुई थी बड़ी कार्रवाई जयपुर 1 नवंबर। बाड़मेर जिला पुलिस ने 22 जुलाई को पुलिस थाना सेड़वा के धोलकिया कारटीया क्षेत्र में पकड़ी गई अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ड्रग्स बनाने के घटक (कैमिकल) उपलब्ध कराने वाले मुख्य आरोपी रोहन प्रभाकर गवंस (44) निवासी मलाड वेस्ट मुंबई को गिरफ्तार कर लिया है। रोहन गवंस, रायगढ़ (महाराष्ट्र) स्थित रोहन केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड का मालिक है, लंबे…
Read More
डूंगरपुर शहर में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सभी राजनीतिक दलों के पार्षदों के साथ बैठक आयोजित

डूंगरपुर शहर में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सभी राजनीतिक दलों के पार्षदों के साथ बैठक आयोजित

तहसीलदार, आयुक्त और सभापति ने सभी पार्षदों को राज्य निर्वाचन विभाग के दिशा—निर्देश की दी जानकारी डूंगरपुर, 1 नवंबर। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से देश के 12 राज्यों में विशेष गहन पुन​रीक्षण कार्यक्रम लागू किया गया है। इसी के तहत राजस्थान में शुरू होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम(एसाईआर) के संदर्भ में डूंगरपुर शहर के राजनीतिक दलों के पार्षदों एवं प्रतिनिधियों के साथ नगर परिषद सभाभवन में बैठक हुई। तहसीलदार उज्ज्वल जैन, आयुक्त् प्रकाश डूंडी और सभापति अमृत कलासुआ के मार्गदर्शन में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से पूरे प्रदेश में 7…
Read More
मनवाखेड़ा विद्यालय के 13 खिलाड़ी राज्य स्तर पर चयनित

मनवाखेड़ा विद्यालय के 13 खिलाड़ी राज्य स्तर पर चयनित

उदयपुर 1 नवंबर। जिले के गिर्वा ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मनवाखेड़ा के 13 छात्र-छात्राओं द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने पर राज्य स्तर पर चयन हुआ है । विद्यालय के प्रिंसिपल रामेश्वर लाल उपाध्याय ने बताया कि विद्यालय की टीमों ने ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, रग्बी फुटबॉल एवं रेसलिंग में विजेता व उपविजेता खिताब जीते। इन टीमों से इस बार विद्यालय से कुल 13 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हुए हैं, जिनमें नगिना धोली, लव दायमा, रोशन गमेती, रमेश भील, परी बंजारा, काजल, किरण, मोहिनी, गायत्री, करण, विद्या गमेती, दिव्या और पूजा शामिल हैं। उपाध्याय ने…
Read More
भीलवाड़ा : सीएमएचओ डॉ. रामकेश गुर्जर ने संज्ञान लेकर किया चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण, सुधार हेतु आवश्यक कार्यवाही के दिए निर्देश

भीलवाड़ा : सीएमएचओ डॉ. रामकेश गुर्जर ने संज्ञान लेकर किया चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण, सुधार हेतु आवश्यक कार्यवाही के दिए निर्देश

चिकित्सकों की अनुपस्थिति और भवनों की खस्ता हालत पर सीएमएचओ सख्त संविदा कार्मिकों के मानदेय भुगतान की कार्यवाही शीघ्र होगी पूरी भीलवाड़ा, 1 नवम्बर। राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में शनिवार को प्रकाशित खबर “आयुष्मान आरोग्य मंदिरः कायापलट का दावा, हकीकत में बदहाली और डॉक्टर नदारद” पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. रामकेश गुर्जर ने त्वरित संज्ञान लेते हुए शनिवार को शहरी चिकित्सा संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक (शहरी) निशा आमेटा सहित चिकित्सा अधिकारी व चिकित्साकर्मी मौजूद रहे। सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने लैबर कॉलोनी, जवाहर नगर, नाड़ी मोहल्ला और आजाद नगर स्थित…
Read More
माहेश्वरी समाज ने किया समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान

माहेश्वरी समाज ने किया समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान

भगवान जानकीराय जी को धराया अन्नकूट उदयपुर, 1 नवम्बर। माहेश्वरी पंचायत धानमंडी की ओर से शुक्रवार सायंकाल को भगवान जानकीराय जी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में समाज के 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। साथ ही तीन गणमान्यों को सेवा सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम संयोजक प्रकाश चेचाणी ने बताया कि महेश्वरी पंचायत धानमंडी के अध्यक्ष जमनेश धुप्पड़, सचिव डॉ. बसंती लाल बाहेती, उपाध्यक्ष प्रदीप मूंदड़ा,  कोषाध्यक्ष राजेन्द्र मूंदड़ा, सह सचिव प्रकाश चेचानी, सह कोषाध्यक्ष दिनेश चेचानी आदि ने सभी का सम्मान किया। इन वरिष्ठजनों…
Read More
सांसद रावत के प्रयासों के बाद उदयपुर में दक्षिण राजस्थान का पहला सीजीएचएस वेलनेस सेंटर मंजूर, केंद्रीय कर्मियों व पेंशनरों को बडा तोहफा

सांसद रावत के प्रयासों के बाद उदयपुर में दक्षिण राजस्थान का पहला सीजीएचएस वेलनेस सेंटर मंजूर, केंद्रीय कर्मियों व पेंशनरों को बडा तोहफा

-17 हजार से अधिक परिवारों को लाभ होगा -केंद्रीय कर्मियों की मांग पर सांसद रावत ने उठाया था मुद्दा उदयपुर। केंद्र सरकार ने उदयपुर संभाग के केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा किए गए प्रयासों के बाद दक्षिण राजस्थान का एकमात्र सीजीएचएस वेलनेस सेंटर उदयपुर में खोलने की स्वीकृति हो गई है। उदयपुर मे सीजीएचएस वैलनेस सेंटर के आदेश प्राप्त हो गए जिससे 17 हजार से अधिक परिवारों को लाभ होगा। सांसद डॉ रावत ने बताया कि लंबे समय से उदयपुर में सीजीएचएस वेलनेस सेंटर खोलने के लिए मांग की जा…
Read More
अग्र बृज रज परिवार का अन्नकूट महोत्सव 9 को, महादेवजी का होगा सामूहिक अभिषेक

अग्र बृज रज परिवार का अन्नकूट महोत्सव 9 को, महादेवजी का होगा सामूहिक अभिषेक

उदयपुर। उदयपुर में निवासरत भरतपुर संभाग के अग्र बृज रज परिवार संगठन की ओर से 9 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव होगा। संगठन के संस्थापक रविन्द्र अग्रवाल ने बताया कि अग्र बृज रज परिवार संगठन अपनी संस्कृति अनुसार नित नए प्रोग्राम आयोजित कर अपने क्षेत्र के त्योहारों को संजीवता प्रदान कर रहा है। जिसके तहत अभी वृहद रूप में सामूहिक गोवर्धन पूजा की गई थी अब अन्नकूट प्रोग्राम 9 नवम्बर को करने जा रहा है। अन्नकूट में बृज क्षेत्र में प्रचलित व्यंजन ही बनाये जायेंगे। प्रधान सी पी बंसल एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ सुनील गोयल एवं आशीष गोयल ने बताया…
Read More
एकलिंग नाथ सेवा संगठन ने शुरु किया सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का तीसरा बैच

एकलिंग नाथ सेवा संगठन ने शुरु किया सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का तीसरा बैच

-ग्रामीण क्षेत्रों में और सेंटर खोलेगा एकलिंगनाथ सेवा संगठन: आकाश बागडी उदयपुर। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन उदयपुर की ओर से संगठन के नए सेंटर पर महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर के तीसरे बैच का शुभारंभ शनिवार 1 नवंबर से हो गया। संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने बताया कि तीसरे बैच में करीब ढाई सौ महिलाओं व युवतियों को सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर श्री बागडी ने कहा कि संगठन महिलाओं को अब कंप्यूटर कोर्स के साथ ही जीएनएम एवं लेब टेक्निशियन का भी निशुल्क कोर्स करवाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली…
Read More
अंग्रेजी शासन एवं ईसाई मिशनरी के विरूद्ध हुंकार भरने वाले बिरसा मुंडा आज भी आदर्श: सांसद डॉ रावत

अंग्रेजी शासन एवं ईसाई मिशनरी के विरूद्ध हुंकार भरने वाले बिरसा मुंडा आज भी आदर्श: सांसद डॉ रावत

उदयपुर। सांसद डॉक्टर मन्नालाल रावत ने कहा कि चर्च की सत्ता यानि अंग्रेजी शासन एवं ईसाई मिशनरी के विरूद्ध हुंकार भरने वाले भगवान बिरसा मुंडा आज भी आदिवासी समाज के लिए आदर्श और प्रेरणा के स्त्रोत है। सांसद डॉ रावत ने केवड़िया, गुजरात में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा विषयक राष्ट्रीय परिसंवाद में यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारतीय स्वाधीनता के महानायक है जिनको आमजन में भगवान कहा जाता है। वे जनजाति समाज की पहचान व अस्मिता के प्रतीक है। उन्होंने चर्च की सत्ता यानि अंग्रेजी शासन एवं ईसाई मिशनरी के विरूद्ध हूंकार भरी थी और…
Read More
error: Content is protected !!