उदयपुर 1 नवंबर। जिले के गिर्वा ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मनवाखेड़ा के 13 छात्र-छात्राओं द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने पर राज्य स्तर पर चयन हुआ है ।
विद्यालय के प्रिंसिपल रामेश्वर लाल उपाध्याय ने बताया कि विद्यालय की टीमों ने ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, रग्बी फुटबॉल एवं रेसलिंग में विजेता व उपविजेता खिताब जीते। इन टीमों से इस बार विद्यालय से कुल 13 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हुए हैं, जिनमें नगिना धोली, लव दायमा, रोशन गमेती, रमेश भील, परी बंजारा, काजल, किरण, मोहिनी, गायत्री, करण, विद्या गमेती, दिव्या और पूजा शामिल हैं।
उपाध्याय ने बताया कि इन सभी चयनित खिलाड़ियों का गत दिनों विद्यालय स्तर पर सम्मानकर उत्साहवर्धन किया। शारीरिक शिक्षिका अंजू चौधरी के मार्गदर्शन तथा तन्नु प्रजापत व हेमलता डांगी के विशेष सहयोग से विद्यालय ने बिना खेल मैदान के भी यह उपलब्धि हासिल की।
