विद्या भवन पर्यावरण, विकास एवं शिक्षा केंद्रित सम्मेलन सीड 2025 में भाग लेने उदयपुर पहुंचे प्रतिष्ठित विशेषज्ञ
उदयपुर , सोमवार को विद्या भवन ऑडिटोरियम में आयोजित सुस्थिरता, पर्यावरण, शिक्षा एवं समावेशी विकास पर केंद्रित राष्ट्रीय सम्मेलन " सीड 2025" में भाग लेने प्रतिष्ठित विशेषज्ञ उदयपुर पहुंच चुके है। विद्या भवन के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार तायलिया तथा मुख्य संचालक राजेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रथम सत्र शिक्षा व पर्यावरण पर होगा जिसमें आई आई एम के पूर्व निदेशक जनत शाह , पूर्व कुलपति एवं राज्यपाल के सलाहकार प्रो के सी सोडाणी, सिंघानिया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पृथ्वी यादव , प्रसिद्ध समाजशास्त्री डॉ रमेश अरोड़ा , सेंटल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन के संयुक्त निदेशक डॉ दीपक पालीवाल अपने…
