Month: November 2025

चम्पा बाग एवं निरंजनी अखाड़ा की 14.5900 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जों व निर्माण को लेकर सांसद डॉ रावत ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

चम्पा बाग एवं निरंजनी अखाड़ा की 14.5900 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जों व निर्माण को लेकर सांसद डॉ रावत ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

-उच्च न्यायालय द्वारा 30 मई 2024 को सुखाडिया विश्वविद्यालय के पक्ष में निर्णय होने के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई -सुखाडिया विश्वविद्यालय को जमीन की आवश्यकता उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के लिए अवाप्तिधीन 14.5900 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा व अनाधिकृत निर्माण करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने तथा भूमि का कब्जा मुक्त करवाने की मांग की है। सांसद डॉ रावत ने पत्र में लिखा कि राजस्थान सरकार द्वारा 3 अक्टूबर 1981 को मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर के विकास के लिए चम्पा बाग एवं निरंजनी अखाड़ा की…
Read More
निर्मल पंडित बने बजरंग सेना मेवाड़ के अध्यक्ष

निर्मल पंडित बने बजरंग सेना मेवाड़ के अध्यक्ष

उदयपुर। बजरंग सेना मेवाड़ की बैठक टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई जिसमें संगठन के अध्यक्ष पद पर एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित को नियुक्त किया गया। बजरंग सेना के संस्थापक कमलेंद्र सिंह पवार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई और अलग-अलग कमेटी बनाकर दायित्व सौंपे गए। 6 दिसंबर की पूर्व संध्या पर भारत माता पूजन व अखाड़ा प्रदर्शन का आयोजन करने का निर्णय किया गया। बैठक में पुखराज सिंह राजपुरोहित की अनुशंसा पर बजरंग सेना के संस्थापक ने एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित को बजरंग सेना का अध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक…
Read More
ट्रेलर ने 30 भेड़ों को कुचला, गडरियों ने छलांग लगाकर बचाई जान, चालक फरार

ट्रेलर ने 30 भेड़ों को कुचला, गडरियों ने छलांग लगाकर बचाई जान, चालक फरार

उदयपुर, 25 नवंबर : उदयपुर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह गोगुंदा–उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने राहगीरों तक को स्तब्ध कर दिया। एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क पार कर रहे भेड़ों के लगभग 30 के झुंड को रौंद दिया। कुछ ही पलों में सड़क खून से लाल हो गई और भेड़ों के शव दूर-दूर तक बिखर गए। जानकारी के अनुसार, घटना घसियार क्षेत्र के खतरनाक ढलान पर हुई, जहाँ अक्सर तेज रफ्तार वाहन नियंत्रण खो देते हैं। गोगुंदा से उदयपुर की ओर आ रहे गडरिए सुबह-सुबह अपने झुंड को सड़क…
Read More
समय पर नहीं पहुंचे तो होगी कड़ी कार्रवाई: सीएमएचओ ने चेताया

समय पर नहीं पहुंचे तो होगी कड़ी कार्रवाई: सीएमएचओ ने चेताया

उदयपुर, 25 नवंबर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अशोक आदित्य ने सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने साफ कहा कि जो भी कर्मचारी समय पर अपने चिकित्सा केंद्र में मौजूद नहीं पाया जाएगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई तय है। इसी निर्देश के अंतर्गत सोमवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कृषि मंडी का आकस्मिक निरीक्षण कराने के लिए डिप्टी सीएमएचओ डॉ. विक्रम सिंह और सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह सोलंकी को भेजा गया। निरीक्षण में पाया गया कि निर्धारित समय पर केंद्र में केवल एक नर्सिंग अधिकारी…
Read More
आधुनिक तकनीक से लैस होगी राजस्थान पुलिस: अपराधियों की अब कुंडली निकालना होगा आसान

आधुनिक तकनीक से लैस होगी राजस्थान पुलिस: अपराधियों की अब कुंडली निकालना होगा आसान

• एनसीआरबी ने दिया समस्त फ़ील्ड यूनिट्स को गहन ऑनलाइन प्रशिक्षण जयपुर 15 नवंबर। राजस्थान पुलिस अब अपराध और अपराधी ट्रैकिंग में एक महत्वपूर्ण तकनीकी छलांग लगाने की तैयारी में है। पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त महानिदेशक अपराध शाखा श्री हवा सिंह घूमरिया के निर्देशन में राज्य की समस्त फील्ड यूनिट्स के लिए एनसीआरबी नई दिल्ली द्वारा एक गहन ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को नवीनतम तकनीक और कानूनी उपकरणों से लैस करना है ताकि अनुसंधान की गुणवत्ता और गति बढ़ाई जा सके। एनसीआरबी के आईजी ने दिया विशेष प्रशिक्षण…
Read More
‘एक शाम मदन मुनि के नाम’ : घोड़ाघाटी नाथद्वारा में भव्य भक्तिमय संध्या 6 दिसंबर को

‘एक शाम मदन मुनि के नाम’ : घोड़ाघाटी नाथद्वारा में भव्य भक्तिमय संध्या 6 दिसंबर को

नाथद्वारा। श्री मदन पथिक बिहार धाम, घोड़ाघाटी (नाथद्वारा) में आगामी 6 दिसंबर शाम 7 बजे ‘एक शाम मदन मुनि के नाम’ शीर्षक से भव्य भक्ति संध्या का आयोजन होने जा रहा है। भक्तिमय वातावरण में आयोजित यह कार्यक्रम समाजजन के लिए विशेष आध्यात्मिक अनुभूति देने वाला होगा। कार्यक्रम में प्रमुख प्रस्तुति परम गुरु भक्त अखिलेश चंडालिया ‘अलबेला’ द्वारा दी जाएगी। उनके साथ भक्ति गायन में लखन सिसोदिया, लवकी सकालिया और शुभम ढक भी अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। भक्ति संध्या में भजन, स्तुति और आध्यात्मिक वंदनाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभूति कराने का लक्ष्य रखा गया है। सम्पूर्ण आयोजन नज़र…
Read More
पारस हेल्थ उदयपुर ने हाई-लेवल CME में नॉन-ऑन्कोलॉजिकल इलाज में रेडिएशन की बढ़ती क्लीनिकल मांग को किया हाइलाइट

पारस हेल्थ उदयपुर ने हाई-लेवल CME में नॉन-ऑन्कोलॉजिकल इलाज में रेडिएशन की बढ़ती क्लीनिकल मांग को किया हाइलाइट

एक्सपर्ट्स ने इस बात पर जोर दिया है कि कैसे प्रिसिजन रेडियोथेरेपी कैंसर के अतिरिक्त कॉम्प्लेक्स बिनाइन और फंक्शनल बीमारियों के लिए गेम चेंजर के तौर पर उभर रही है। उदयपुरः पारस हेल्थ उदयपुर ने अपने ऑन्को साइंसेज डिपार्टमेंट के ज़रिए नॉन-ऑन्कोलॉजिकल इंडिकेशन्स में रेडिएशन की बढ़ती भूमिका पर एक हाई-इम्पैक्ट एकेडमिक कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (CME) सेशन को होस्ट किया। इसमें सीनियर स्पेशलिस्ट्स को नई फाइंडिंग्स (सबूत), केस के अनुभव और इलाज के रिजल्ट बताने के लिए बुलाया गया। साइंटिफिक चर्चा इस बात पर फोकस थी कि कैसे रेडियोथेरेपी, जो पारंपरिक रूप से कैंसर केयर से जुड़ी है, अब उन…
Read More
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का लेकसिटी में भव्य आगाज़

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का लेकसिटी में भव्य आगाज़

जुडो की प्रतिस्पर्धाओं में 51 विश्वविद्यालयों के 112 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम, गंगा थापा ने सुविवि उदयपुर को दिलाया पहला पदक, 48 किलोग्राम भार वर्ग में जीता सिल्वर मेडल उदयपुर, 25 नवंबर। कॉलेज में अध्ययनरत युवाओं में खेल प्रतिभाओं को तराशने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत मंगलवार को लेकसिटी में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस वर्ष खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत लेकसिटी को जुडो, कायकिंग और बीच वॉलीबॉल जैसे रोमांचक खेलों की मेजबानी मिली है। मंगलवार को  अटल बिहारी वाजपेयी इंडोर स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में गणमान्य अतिथि ,…
Read More
रंग, प्रकाश और चेतना की यात्रा प्रदर्शनी बागौर की हवेली में शुरू

रंग, प्रकाश और चेतना की यात्रा प्रदर्शनी बागौर की हवेली में शुरू

-वृत्त, कमल और ध्यानमग्न मानव आकृति के माध्यम से आंतरिक ऊर्जा का सृजनात्मक स्वरूप उदयपुर, 25 नवम्बर। गणगौर घाट स्थित बागौर की हवेली कला दीर्घा में मंगलवार को चित्रकार प्रकाश टेलर की एकल चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। गुजरात ललितकला अकादमी के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी में कलाकार की 40 अनूठी कृतियां प्रदर्शित की गई हैं, जो रंग, प्रकाश और ऊर्जा के माध्यम से आंतरिक चेतना और आध्यात्मिक अनुभूतियों को सजीव करती हैं। उद्घाटन लेकसिटी के प्रसिद्ध पिछवाई एवं मिनिएचर कलाकार राजाराम शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कैनवास पर एक्रेलिक मीडियम से सजी ये कृतियां प्रकृति की पूर्णता,…
Read More
सोजत में अनोखी पारंपरिक बारात रही आकर्षण का केंद्र

सोजत में अनोखी पारंपरिक बारात रही आकर्षण का केंद्र

21 बैलगाड़ियों की शाही शोभायात्रा सोजत। सोजत क्षेत्र में मंगलवार को एक अनोखा और पारंपरिक वैवाहिक उत्सव देखने को मिला, जब भरत प्रजापत पुत्र सोहनलाल प्रजापत मुंडावा (हाल निवासी बेंगलोर) की शाही बारात सोजत रोड ओवरब्रिज के पास से भव्य अंदाज़ में रवाना होकर पूरे उत्साह के साथ सोजत सिटी पहुंची। इस ऐतिहासिक बारात की सबसे बड़ी खासियत रही 21 बैलगाड़ियों की आकर्षक झांकी, जिन्हें राजस्थानी पारंपरिक शैली में विशेष रूप से सजाया गया था। बारातियों ने रंग-बिरंगी राजस्थानी वेशभूषा, साफे-पगड़ियां और पारंपरिक श्रृंगार के साथ पूरे रास्ते माहौल को उत्सवमय कर दिया। ढोल-ढमाकों, नगाड़ों, शहनाई और मंगल गीतों की…
Read More
error: Content is protected !!