Month: November 2025

भील युवक की हत्या: बाड़मेर पुलिस ने अहमदाबाद से पकड़े दो मुख्य आरोपी

भील युवक की हत्या: बाड़मेर पुलिस ने अहमदाबाद से पकड़े दो मुख्य आरोपी

• अवैध शराब खुर्द-बुर्द करने के शक में निर्मम हत्या, अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश जयपुर 26 नवंबर। बाड़मेर पुलिस ने युवक पेमाराम भील की हत्या के जघन्य मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीमों ने हत्या के दो नामजद आरोपियों घेवरचन्द विश्नोई निवासी बूल, धोरीमना और अनिल कुमार विश्नोई निवासी विष्णु नगर, जालोर को गुजरात के अहमदाबाद गिरफ्तार किया गया है। अवैध शराब खुर्द-बुर्द करने के शक पर मारपीट में हुई मौत गिरफ्तार आरोपियों ने अपने ट्रक पर काम कर रहे ड्राइवर मुकेश कुमार…
Read More
बूंदी पुलिस की त्वरित कार्रवाई : शादी समारोह में जानलेवा हमले के 5 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

बूंदी पुलिस की त्वरित कार्रवाई : शादी समारोह में जानलेवा हमले के 5 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

• खाना छीनने के विवाद में धारदार हथियारों से हमला, आरोपियों का है लंबा आपराधिक रिकॉर्ड जयपुर 26 नवंबर। बूंदी जिले के केशवरायपाटन थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में अवैध हथियार लेकर जानलेवा हमला करने के मामले में थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मात्र 24 घंटे के अंदर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि अग्रवाल मैरिज गार्डन मातरा रोड पर हो रहे विवाह कार्यक्रम के दौरान फरियादी विष्णु कुमार सैनी के कर्मचारी कमल नेपाली से कुछ युवकों ने खाना छीनने की कोशिश की। जब कमल के साथी अभिषेक सैनी ने…
Read More
पेंशनर के जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करने हेतु लगेंगे शिविर

पेंशनर के जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करने हेतु लगेंगे शिविर

शुक्रवार को शहर के 7 स्थानों पर होगा जीवन प्रमाण पत्र अपडेशन उदयपुर, 26 नवंबर। पेंशनर्स की ओर प्रतिवर्ष जमा कराए जाने वाला जीवन प्रमाण पत्र कोष कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु अब भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए पेंशनर्स कल्याण विभाग के निर्देश पर कोषाधिकारी कार्यालय शिविर आयोजित कर पेंशनर्स को राहत प्रदान करने जा रहा है। ग्रामीण कोषाधिकारी महेंद्र सिंह सीमार ने बताया कि शुक्रवार को शहर के 7 स्थान पर शिविर लगाकर पेंशनर्स के जीवन प्रमाण पत्र अपडेशन का कार्य किया जाएगा। सीमार ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक नगर निगम, पंचायत…
Read More
आरएनटी मेडिकल कॉलेज में नूतन छात्र अभिनंदन समारोह

आरएनटी मेडिकल कॉलेज में नूतन छात्र अभिनंदन समारोह

चिकित्सक रोगियों व परिजनों के प्रति विनम्रता का व्यवहार रखें - केबिनेट मंत्री श्री खराड़ी भगवान धनवंतरी चित्र व चरक शपथ पट्ट अनावरण उदयपुर, 26 नवंबर। आरएनटी मेडिकल कॉलेज में नेशनल मेडिकोज़ ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) उदयपुर एवं कॉलेज के 2024 बैच के छात्रों द्वारा नूतन विद्यार्थियों का अभिनंदन समारोह तथा कॉलेज के मुख्य पोर्च में भगवान धनवंतरी के चित्र एवं चरक शपथ पट्ट के अनावरण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी रहे। विशिष्ट अतिथि उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन रहे। अध्यक्षता प्राचार्य विपिन माथुर ने की। कार्यक्रम संयोजक डॉ. भुवनेश चम्पावत…
Read More
बडग़ांव में भगवान द्वारकाधीश के जयकारों के साथ सात दिवसीय भागवत कथा की हुई पूर्णाहुति

बडग़ांव में भगवान द्वारकाधीश के जयकारों के साथ सात दिवसीय भागवत कथा की हुई पूर्णाहुति

- पदाधिकारियों ने व्यासपीठ पर पुष्करदास महाराज का किया सम्मान - व्यासपीठ से महाराज ने प्रसाद में सभी भक्तों को गीता जी के पत्रक वितरित किए उदयपुर, 26 नवम्बर।  झीलों की नगरी के बडग़ांव स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर होली चौक मंदिर प्रतिमा पुनस्र्थापना समारोह के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का समापन पूर्णाहुति एवं सम्मान समारोह के साथ हुआ। विठ्ठल वैष्णव ने बताया कि सभी भक्तों द्वारा पूर्णाहुति के दिन महाआरती की गई और सभी ने भगवान द्वारकाधीश के जयकारे लगाए और पूरा प्रांगण जयकारों से गूंज उठा । महाराज ने सभी भक्तों को व्यासपीठ से प्रसाद…
Read More
देवेंद्र सिंह करीर बीसीआई चार्टर के नए अध्यक्ष नियुक्त, 1 जनवरी से कार्यकाल होगा प्रभावी

देवेंद्र सिंह करीर बीसीआई चार्टर के नए अध्यक्ष नियुक्त, 1 जनवरी से कार्यकाल होगा प्रभावी

उदयपुर। भारत के सबसे तेजी से उभरते हुए बिज़नेस नेटवर्किंग समूह बिज़नेस सर्कल इंडिया (बीसीआई ) ने अपने चार्टर ग्रुप में देवेंद्र सिंह करीर को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 1 जनवरी से प्रभावी होगा। बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि “देवेंद्र जी का नेतृत्व बीसीआई को नई दिशा और नई ऊँचाइयाँ देगा। हमें पूरा विश्वास है कि उनका अनुभव और विज़न चार्टर ग्रुप को और अधिक प्रभावशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।” नवनियुक्त अध्यक्ष देवेंद्र सिंह करीर ने कहा कि वे संगठन को अधिक गतिशील, संवादात्मक और परिणाममुखी बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्पित हैं।…
Read More
 पंच परिवर्तन तथा पंच प्रण से पूर्ण करे अपने   मौलिक कर्तव्य : डॉ अनिल मेहता 

 पंच परिवर्तन तथा पंच प्रण से पूर्ण करे अपने   मौलिक कर्तव्य : डॉ अनिल मेहता 

विद्या भवन पॉलिटेक्निक में संविधान दिवस समारोह आयोजित संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य रहे डॉ मोहन सिंह मेहता का किया स्मरण  उदयपुर , 26 नवंबर, संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य रहे , विद्या भवन के संस्थापक डॉ मोहन सिंह मेहता का स्मरण करते हुए बुधवार को विद्या भवन पॉलिटेक्निक में संविधान दिवस समारोह आयोजित हुआ। आयोजक जय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में संविधान की उद्देशिका का वाचन करते हुए शपथ ली गई। मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ अनिल मेहता ने कहा कि हम संविधान में उल्लेखित अपने मौलिक कर्तव्यों  का मन, वचन तथा कर्म से पालन करे तो समाज, देश…
Read More
भारतीय संविधान लोकतंत्र की आत्मा – प्रो. सारंगदेवोत

भारतीय संविधान लोकतंत्र की आत्मा – प्रो. सारंगदेवोत

विद्यापीठ - भारतीय संविधान दिवस हमें अपनी जिम्मेदारियों का अहसास दिलाता है संविधान विद्यापीठ में संविधान कक्ष व संविधान पार्क का निर्माण नये वर्ष में उदयपुर 26 नवम्बर / भारतीय संविधान दिवस पर जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय के सभागार में संविधान जानो विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि कहा कि भारतीय संविधान सिर्फ एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि राष्ट्र की आत्मा और आधुनिक राष्ट्र निर्माण का आधार है। हम भाग्यशाली है कि हमारे पास सबसे मजबूत…
Read More
देश के मजदूरों के साथ विश्वासघात मंजूर नहीं – श्रीमाली

देश के मजदूरों के साथ विश्वासघात मंजूर नहीं – श्रीमाली

 उदयपुर, 26 नवम्बर। अंग्रेजों ने भी देश के मजदूरों के संघर्ष और जीवन को ध्यान में रख उनके पक्ष के कानून बनाए, लेकिन मौजूदा सरकार ने श्रम कानून में बदलाव कर श्रम कोड बना देश के मजदूरों के साथ विश्वासघात किया है, जो हमें मंजूर नहीं। यह विचार श्रमिक एवं किसान संगठनों की तरफ से केन्द्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों को बदल श्रम कोड लागू करने और मजदूर, किसान विरोधी नीतियां अपनाने के विरोध में जिला कलेक्ट्री पर आयोजित सभा के दौरान इंटक के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार…
Read More
शिल्पग्राम उत्सव पर निःशुल्क फोटो प्रतियोगिता के लिए 5 दिसम्बर तक प्रविष्टियां आमंत्रित

शिल्पग्राम उत्सव पर निःशुल्क फोटो प्रतियोगिता के लिए 5 दिसम्बर तक प्रविष्टियां आमंत्रित

-निर्धारित गूगल फॉर्म द्वारा अपलोड की जा सकेंगी प्रविष्टियां, श्रेष्ठ चित्राकृतियां होंगी पुरस्कृत उदयपुर, 26 नवंबर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर ने शिल्पग्राम और शिल्पग्राम उत्सव से जुड़े विषयों पर निःशुल्क फोटो प्रतियोगिता की घोषणा की है। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि यह प्रतियोगिता शिल्पग्राम की कलात्मकता, लोक-सांस्कृतिक परिवेश और उत्सव की झलक को व्यापक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगी। प्रतिभागी शिल्पग्राम, उसकी लोककला प्रस्तुतियों या शिल्पग्राम उत्सव पर आधारित तस्वीरें भेज सकेंगे। प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी प्रतिभागी अपने मोबाइल, डीएसएलआर या ड्रोन से…
Read More
error: Content is protected !!