Month: November 2025

ऑलोक स्कूल हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से चोरी हुई स्विफ्ट डिज़ायर बरामद

ऑलोक स्कूल हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से चोरी हुई स्विफ्ट डिज़ायर बरामद

दो जिलों से चोरी की दो ईको कारें भी जब्त, वाहन चोर गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार उदयपुर। ऑलोक स्कूल हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से चोरी हुई स्विफ्ट डिज़ायर कार का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए वाहन चोरी में लिप्त एक सक्रिय गैंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पाली और भीलवाड़ा जिलों से चोरी की गई दो ईको कारें भी बरामद की गई हैं। प्रार्थी सर्वजीत सिंह निवासी हनुमानगढ़  ने 13 नवंबर को रिपोर्ट दी थी कि उनकी स्विफ्ट डिज़ायर (आरजे 13 सीए 8122) 12 नवंबर की रात घर के बाहर से चोरी हो गई। मामले…
Read More
राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने ‘होमस्टे एडवेंचर @70+’ पुस्तक का किया विमोचन

राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने ‘होमस्टे एडवेंचर @70+’ पुस्तक का किया विमोचन

उदयपुर, 25 नवम्बर। पर्यटन और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने मंगलवार को ‘होमस्टे एडवेंचर @70+’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक होमस्टे व्यवसाय की अवधारणा, संचालन विधियों तथा सात वर्षों के व्यावहारिक अनुभवों पर आधारित है। पुस्तक के लेखक डॉ. सुमन भटनागर और मनीष भटनागर ने बताया कि यह पुस्तक होमस्टे संचालित करने की इच्छा रखने वाले नए उद्यमियों के लिए एक उपयोगी मार्गदर्शिका की तरह तैयार की गई है। इसमें न केवल होमस्टे के संचालन के तकनीकी पहलुओं का उल्लेख है बल्कि वास्तविक अनुभवों और…
Read More
गैंगस्टर महिमामंडन पर पुलिस का प्रहार: कोटपूतली में लॉरेंस बिश्नोई के नाम की जैकेट बेचते 3 गिरफ्तार

गैंगस्टर महिमामंडन पर पुलिस का प्रहार: कोटपूतली में लॉरेंस बिश्नोई के नाम की जैकेट बेचते 3 गिरफ्तार

• पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बड़ी कार्यवाही, 35 जैकेट जब्त जयपुर 25 नवंबर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के बाद पुलिस ने अपराधियों और गैंगस्टरों को लाइक-फॉलो करने और उनका प्रचार-प्रसार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही शुरू की है। इसी क्रम में थाना कोटपूतली पुलिस की टीम ने कस्बे में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम का महिमामंडन करने वाली वस्तुएं बेचने वाले लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोठपुतली-बहरोड़ एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली और वृताधिकारी राजेन्द्र कुमार बुरड़क के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में…
Read More
बसों में अवैध माल परिवहन पर शिवसेना ने दिया ज्ञापन, संगठन की सूचना पर एक बस सीज की

बसों में अवैध माल परिवहन पर शिवसेना ने दिया ज्ञापन, संगठन की सूचना पर एक बस सीज की

-बसों में चेसीस में बदलाव कर ठूसा जा रहा है माल, इससे हो रही दुर्घटनाएं -नियमों की अवहेलना कर रहे स्कूलों की वैन चालकों पर भी कार्रवाई जारी रखने की मांग उदयपुर। शिवसेना संभाग इकाई के बैनर तले टासपोर्ट व्यापारियों ने उदयपुर सहित संभाग भर में बसों में अवैध रुप से किए जा रहे माल परिवहन को रोकने की मांग की है। इस संबंध में मंगलवार को संगठन के पदाधिकारियों की ओर से ज्ञापन भी दिया गया। संगठन की सूचना पर मंगलवार को सुबह एक बस को भी सीज किया गया जिसमें अवैध रुप से ओवरलोड माल परिवहन किया जा…
Read More
उदयपुर की युवा कहानीकार शकुंतला पालीवाल हैदराबाद में कहानी पाठ हेतु आमंत्रित

उदयपुर की युवा कहानीकार शकुंतला पालीवाल हैदराबाद में कहानी पाठ हेतु आमंत्रित

उदयपुर |  युवा और प्रतिभाशाली साहित्यकार श्रीमती शकुंतला पालीवाल को 27 नवंबर को राष्ट्रपति भवन निलयम, हैदराबाद में आयोजित भारतीय कला महोत्सव में अपनी मातृभाषा राजस्थानी (मायड़ भाषा) मे कहानी पाठ प्रस्तुत करने हेतु विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। यह महोत्सव साउथ सेंट्रल ज़ोनल कल्चरल सेंटर, नागपुर और केन्द्रीय साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है, जिसमें पश्चिम भारत की कला, साहित्य एवं लोकपरंपराओं का रंगीन परिचय दिया जाएगा। प्रो. विमल शर्मा ने अपने आर सी ए की पूर्व छात्रा शकुंतला पालीवाल को बधाई देते हुए बताया कि वे कृषि विभाग में अधिकारी रहते हुए…
Read More
राजनीतिक विचारधारा पर भारी दिखे , शिक्षक- विद्यार्थी सम्बन्ध

राजनीतिक विचारधारा पर भारी दिखे , शिक्षक- विद्यार्थी सम्बन्ध

डॉ. सीपी जोशी से मिले डॉ. विप्लवी उदयपुर, 25 नवम्बर। शिक्षक व विद्यार्थी के सम्बन्ध राजनीतिक विचारधारा से अधिक महत्वपूर्ण है। यही दृश्य दिखा जब भाजपा नेता डॉ. विजय विप्लवी ने राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सी.पी. जोशी से नाथद्वारा में एक सामाजिक आयोजन में हुई भेंट में 'पत्रकार दीनदयाल उपाध्याय' विषयक शोध व पुस्तक प्रकाशन पर चर्चा कर, उन्हें अपनी पुस्तक भेंट की। इस भेंट को स्वयं डॉ. विप्लवी ने सोशल मीडिया में साझा करते हुए लिखा है कि विद्वतजन कभी संकीर्ण नहीं होते।  डॉ. जोशी ने शोध विषय की…
Read More
सरदार @150 यूनिटी मार्च गंगा प्रवाह यात्रा का उदयपुर में भव्य स्वागत

सरदार @150 यूनिटी मार्च गंगा प्रवाह यात्रा का उदयपुर में भव्य स्वागत

उदयपुर, 24 नवंबर. सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर  22 नवंबर दिल्ली से निकली गंगा प्रवाह यात्रा सायंकाल प्रतापनगर चौराहा से उदयपुर शहर में प्रवेश किया जहां राणा प्रताप मण्डल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव व देबारी मण्डल अध्यक्ष प्रतापसिंह राठौड़ के नेतृत्व व दोनों मंडलों की टीम तथा जिला पदाधिकारियों द्वारा इस यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत सत्कार किया यहां से 10 बसों में सवार 325 प्रतिनिधि फतह स्कूल बाहर सुरजपोल पहुंची यहां से सभी एक साथ जुलूस के रूप में सभी दुकानों पर पत्रक वितरण व संपर्क के साथ सुरजपोल डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा…
Read More
सत्संग में बैठने से विचारों का शमन होता है: पुष्कर दास महाराज

सत्संग में बैठने से विचारों का शमन होता है: पुष्कर दास महाराज

- बडग़ांव में भागवत कथा में वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान द्वारा भक्तों को बांटे तुलसी के पौधे   उदयपुर, 25 नवम्बर। झीलों की नगरी में बडग़ांव स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, होली चौक में मंदिर प्रतिमा पुनस्र्थापना समारोह के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा में कथावाचक पुष्कर दास महाराज के मुख से अमृतवाणी बरस रही है। संगीतमय भागवत कथा में छठे दिन पुष्कर दास महाराज ने कहा भीड़ में सत्य नहीं होता, भजन एकांत में ही हो सकता । जितनी उंगलियां मोबाइल पर चलती उतनी माला पर चलती तो कल्याण हो जाता। जीवन में रामरस आ जाए तो…
Read More
सुरों की मंडली – महिला विंग के ‘पसंद अपनी–अपनी’ कार्यक्रम में 90 के दशक के गीतों की मची धूम अशोका पैलेस में

सुरों की मंडली – महिला विंग के ‘पसंद अपनी–अपनी’ कार्यक्रम में 90 के दशक के गीतों की मची धूम अशोका पैलेस में

उदयपुर।सुरों की मंडली – महिला विंग द्वारा आयोजित ‘पसंद अपनी–अपनी’ कार्यक्रम में 90 के दशक के सदाबहार गीतों ने ऐसा समा बांधा कि पूरे वातावरण में संगीत की मधुर लहरें गूंज उठीं। महिला विंग की सभी प्रतिभावान सदस्यों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। संस्थापक मुकेश जी माधवानी ने बताया कि सभी सुर-साधिकाओं ने अपनी पसंद के मनमोहक गीत प्रस्तुत किए और कार्यक्रम को यादगार बनाया। कार्यक्रम की संयोजक मधु केवल्या एवं चेतना जैन ने बताया कि महिलाओं ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिनमें 90 के दशक की अनेक हिट…
Read More
कार्यशाला ने नवाचार-संचालित अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत की: प्रो. सारंगदेवोत

कार्यशाला ने नवाचार-संचालित अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत की: प्रो. सारंगदेवोत

भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के आरजीएनआईआईपीएम व जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में आईपीआर पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन उदयपुर, 25 नवंबर: भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत राजीव गांधी राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा प्रबंधन संस्थान (आरजीएनआईआईपीएम) और जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को 'पेटेंट एवं डिजाइन जागरूकता' विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे माननीय कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि नवाचारों को संरक्षण देकर भारत ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा…
Read More
error: Content is protected !!