Month: November 2025

बार एसोसिएशन चुनाव 2026: पहले दिन उत्साह, कई दावेदारों ने भरे नामांकन

बार एसोसिएशन चुनाव 2026: पहले दिन उत्साह, कई दावेदारों ने भरे नामांकन

—2265 अधिवक्ता करेंगे मतदान, नामांकन प्रक्रिया का पहला दिन रहा सक्रिय —12 दिसंबर को बार चुनाव, नामांकन के पहले दिन उमड़ी भीड़ उदयपुर, 26 नवंबर : बार एसोसिएशन उदयपुर की कार्यकारिणी वर्ष 2026 के लिए होने वाले चुनावों को लेकर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया का पहला दिन रहा। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र प्राप्त कर प्रस्तुत किए। चुनाव 12 दिसंबर 2025 को आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कुल 2265 अधिवक्ता मतदान करेंगे। पहले दिन जिन उम्मीदवारों ने नामांकन लिए, उनमें अध्यक्ष पद के लिए शिव कुमार उपाध्याय, महासचिव पद हेतु…
Read More
जिला स्वास्थ्य बैठक में खुलीं कमियां, अधिकारियों को मिले सुधार के निर्देश

जिला स्वास्थ्य बैठक में खुलीं कमियां, अधिकारियों को मिले सुधार के निर्देश

—पिंक पखवाड़ा, टीबी उन्मूलन और एनसीडी स्क्रीनिंग पर जोर, सीएमएचओ ने दिए कड़े निर्देश उदयपुर, 26 नवंबर : जिला कलेक्टर के निर्देश पर बुधवार को स्वास्थ्य भवन बड़ली में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अशोक आदित्य ने की। बैठक में सीएमएचओ प्रथम व द्वितीय, अतिरिक्त सीएमएचओ, आरसीएचओ, आरएमएससी, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ, शहर प्रभारी, डीपीएम, बीसीएमओ, बीपीएम सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़े जिलेभर के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार कल्याण, टीबी उन्मूलन और एनसीडी कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। आरसीएचओ…
Read More
सोप स्टोन फैक्ट्री में ​हुआ हादसा: सिर पर पत्थर गिरने से महिला मजदूर की मौत

सोप स्टोन फैक्ट्री में ​हुआ हादसा: सिर पर पत्थर गिरने से महिला मजदूर की मौत

—परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप, मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा उदयपुर, 26 नवंबर : डबोक थाना क्षेत्र में स्थित देव कृपा सोप स्टोन फैक्ट्री में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। फैक्ट्री में काम कर रही 33 वर्षीय सोवनी बाई निवासी चंदेसरा के सिर पर अचानक भारी पत्थर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद फैक्ट्री कर्मचारियों ने उन्हें निजी अनंता हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर एमबी अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान देर रात उनकी मृत्यु हो गई। हादसे…
Read More
केन्द्रीय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य को तीन साल की सज़ा

केन्द्रीय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य को तीन साल की सज़ा

—कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना —स्कूल को सीबीएसई की मान्यता दिलाने के लिए मांगी थी घूस उदयपुर, 26 नवंबर : कोर्ट ने एक लाख की रिश्वत लेने के मामले में केन्द्रीय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य को दोषी ठहराते हुए तीन साल के कारावास एवं 1 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई है।​ विशिष्ट लोक अभियोजक महेन्द्र ओझा के अनुसार परिवादी डॉ. के.के. नारायण, जो उस समय दयानंद एंग्लो वैदिक हिंदुस्तान जिंक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजपुरा दरीबा के प्राचार्य थे, ने 4 मई 2011 को एसीबी को दी लिखित शिकायत में बताया कि उनके स्कूल को सीबीएसई से स्थायी…
Read More
संविधान दिवस पर लोकसभा के केंद्रीय सभागार में आयोजित समारोह में शामिल हुए सांसद डॉ मन्नालाल रावत

संविधान दिवस पर लोकसभा के केंद्रीय सभागार में आयोजित समारोह में शामिल हुए सांसद डॉ मन्नालाल रावत

उदयपुर। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को लोकसभा के केंद्रीय सभागार में आयोजित समारोह में उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ मन्नालाल रावत भी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उप राष्टपति सीपी राधा कृष्णन, कई केंद्रीय म़ित्रयों व दोनों सदनों के सांसदों की भी उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम को सबसे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा संबोधित किया गया। इसके बाद उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी वक्तव्य दिया। आखिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को संदेश दिया और कहा कि संविधान में सामाजिक न्याय प्रमुख है। आखिर में राष्ट्रपति के नेतृत्व में…
Read More
संविधान दिवस 2025 पर कार्यक्रम का आयोजन

संविधान दिवस 2025 पर कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर। भा.कृ.अनु.प.-राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो, क्षेत्रीय केंद्र, उदयपुर में आज संविधान दिवस 2025 के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय केंद्र प्रमुख डॉ. बी. एल. मीना द्वारा की गई। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. मीना ने भारत के संविधान को लोकतंत्र का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने संविधान में निहित मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहने का संदेश दिया। डॉ. आर. पी. शर्मा, प्रधान वैज्ञानिक, डॉ.…
Read More
तकनीक और खेल कौशल का अद्भुत प्रदर्शन, प्रदेश के कोटा ओपन विश्वविद्यालय सहित हरियाणा और उत्तरप्रदेश ने जीते गोल्ड

तकनीक और खेल कौशल का अद्भुत प्रदर्शन, प्रदेश के कोटा ओपन विश्वविद्यालय सहित हरियाणा और उत्तरप्रदेश ने जीते गोल्ड

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का दूसरा दिन उदयपुर, 26 नवंबर। लेकसिटी में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के दूसरे दिन बुधवार को एमबी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर के अटल बिहारी वाजपेयी इंडोर स्टेडियम में आयोजित जूडो प्रतियोगिताओं में विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तकनीक और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। विभिन्न भार वर्गों में पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों ने अपने-अपने मुकाबलों में एक से बढ़कर एक दांवपेंच लगाकर दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों की चुस्ती, तकनीक और संतुलन…
Read More
जब तक संविधान को नहीं समझेंगे तब तक न्याय मिलना मुश्किल है: ओहोल

जब तक संविधान को नहीं समझेंगे तब तक न्याय मिलना मुश्किल है: ओहोल

-76वां संविधान दिवस पर संवैधानिक अधिकार जनजागृति संस्थान की ओर से आयोजित हुआ विशाल कार्यक्रम’ -देश-प्रदेश से आए सैंकडों प्रतिनिधि, संविधान बचाने की ली शपथ उदयपुर। भारतीय कर्मचारी संघ, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी. आर, ओहोल ने कहा कि हम संविधान की रक्षा तब कर पाएंगे जब हम संविधान को समझेंगे। जब तक सामाजिक और आर्थिक समानता नहीं मिलती तब तक समाज में अविश्वास, पूर्वाग्रह, तनाव और संघर्ष बना रहेगा। इसके लिए सरकारों को उस सर्वहारा वर्ग पर ध्यान देना होगा जो आज भी पिछडेपन का शिकार है। श्री ओहोल बुधवार को यहां एमबी हॉस्पीटल के न्यू ऑडिटोरियम में…
Read More
आचार्य देवेंद्र मुनि स्मृति स्थल पर करुणा, संयम और सद्भाव का दिव्य संदेश

आचार्य देवेंद्र मुनि स्मृति स्थल पर करुणा, संयम और सद्भाव का दिव्य संदेश

देवेन्द्र धाम पर हुआ आचार्य महाश्रमण व आचार्य पुलक सागर महाराज का मिलन उदयपुर। श्रमण संघीय आचार्य श्री देवेंद्र मुनि जी म.सा. के पावन स्मृति स्थल श्री देवेंद्र धाम परिसर में सोमवार को आध्यात्मिक सद्भाव का प्रेरणादायी दृश्य साकार हुआ। यहां तेरापंथ आचार्य महाश्रमण म.सा. एवं दिगम्बर आचार्य पुलक सागर म.सा. का सौहार्दपूर्ण, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक मिलन हुआ। इस अवसर पर दोनों आचार्यों ने धर्म एकता, संयम और मानव कल्याण का संदेश दिया। संयुक्त महामंत्री मनसिंह रांका ने बताया कि तीन परंपराओं का यह मधुर संगम देखने योग्य रहा तथा धर्म के उच्च आदर्शों को नई दिशा प्रदान करने वाला…
Read More
तीन दिवसीय स्टोरी टेलिंग फेस्टिवल का 7 वां संस्करण 9 जनवरी से

तीन दिवसीय स्टोरी टेलिंग फेस्टिवल का 7 वां संस्करण 9 जनवरी से

उदयपुर। मां माय एंकर फाउण्डेशन द्वारा आयोजित किये जाने वाले उदयपुर टेल्स इंटरनेशनल स्टोरीटेलिंग फेस्टिवल का तीन दिवसीय 7वां संस्करण 9,10 व 11 जनवरी से उदयपुर में आयोजित किया जायेगा। उदयपुर टेल्स के संस्थापक सुष्मिता सिंघा और सलिल भंडारी ने बताया कि उदयपुर टेल्स में बताये जाने वाले ऐसे किस्से दिलों और संस्कृतियों को बांधते है। उदयपुर टेल्स मौखिक कहानी कहने की कालातीत कला को पुनर्जीवित करने के लिए समर्पित है। न कोई पढ़ाई, न स्क्रिप्ट, न कोई गैजेट होता है केवल शब्दों और उपस्थिति का जादू होता है। फेस्टिवल के दौरान 350-400 श्रोताओं के बैठने की व्यवस्था रखी गई…
Read More
error: Content is protected !!