छोटी दीवाली पर वनवासी क्षेत्र में ‘उनके घर भी दिया जले’ अभियान — बच्चों के चेहरों पर खिला उल्लास
उदयपुर 3 नवम्बर। सामाजिक समरसता, समानुभूति और सेवा का अद्भुत उदाहरण उनके घर दिया जले अभियान है। बालकों में समरसता का पैगाम भाषण से नहीं ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ही दिया जा सकता है। उक्त विचार आलोक संस्थान, आलोक इंटरेक्ट क्लब द्वारा आयोजित उनके घर भी दिया जले अभियान में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए और अभियान के संयोजक डॉ प्रदीप कुमावत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहे। ‘उनके घर भी दिया जले’ अभियान के अंतर्गत इस वर्ष छोटी दिवाली के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ हुआ। यह अभियान पिछले 37 वर्षों से डॉ.…
