स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी में महिलाआेंं को मिला नारी गौरव सम्मान
उदयपुर। लघु उद्योग भारती, मुख्य महिला इकाई उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित ‘स्वयं सिद्धा 2025’ प्रदर्शनी के दूसरे दिन महिलाओं की प्रतिभा, नेतृत्व और समाज सेवा को सम्मानित करने हेतु ‘नारी गौरव सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि यूएस ग्रुप ऑफ कॉलेज की प्राचार्या खुशी डिंगल थी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर अपने प्रेरक विचार साझा किए। कार्यक्रम में 30 विशिष्ट महिला उद्यमियों, अधिकारियों और समाजसेविकाओं राजस्थान पर्यटन की सहायक निदेशक दिव्याणी वर्डिया, पीएचईडी की कार्यकारी अभियंता श्रीश मेनारिया,रूपा शर्मा स्वास्थ्य विभाग की वरिष्ठ विभागाध्यक्ष,जीएसटी की सहायक आयुक्त, प्राची,बड़गांव की एसडीएम लतिका पालीवाल, लेखांकन…
