कृषि विज्ञान केन्द्रों के कामकाज की समीक्षा कार्यशाला का दूसरा दिन
उत्पादकता और आय बढ़ाने के लिए तकनीकी एकीकरण पर सभी कृषि वैज्ञानिक एकमत ’ब्रेन स्टॉर्मिंग’ में कृषि वैज्ञानिकों ने रखे सुझाव उदयपुर, 13 नवम्बर। किसानों की उत्पादकता और आय बढ़ाने के लिए तकनीकी एकीकरण पर देशभर से आए कृषि वैज्ञानिकों ने मुहर लगाई। साथ ही तिलहन-दलहन उत्पादन बढ़ाने, बीजीय मसालों के साथ-साथ बागवानी, उद्यानिकी व पशुधन में अग्रिम पंक्ति विस्तार के लिए तकनीकी प्रगति पर गहन विचार मंथन (ब्रेन स्टॉर्मिंग) किया गया। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की मेजबानी में यहां प्रसार शिक्षा निदेशालय में चल रही तीन राज्यों राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के 67 कृषि विज्ञान केन्द्रों के…
