भारत विकास परिषद की चेतक शाखा का दीपावली मिलन समारोह संपन्न
- सेवा, सहयोग, संस्कार, संपर्क एवं समर्पण भाव की अनूठी मिशाल भाविप चेतक शाखा उदयपुर, 12 नवम्बर। भारत विकास परिषद की चेतक शाखा का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वल एवं वंदे मातरम गान से किया गया। महामंत्री हंसमुख जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयराज आचार्य, राष्ट्रीय उप संयोजक, संजीव भारद्वाज, क्षेत्रीय संयोजक मयंक जोशी, प्रांतीय अध्यक्ष सुधीर बोरा, प्रांतीय महासचिव का ऊपरणा ओढ़ाकर कर स्वागत किया गया। रजनीकांत मानवत ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में शाखा की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सदस्यों द्वारा किए गए…
