Month: November 2025

जैनाचार्य जवाहर पर डाक टिकट और सिक्का जारी

जैनाचार्य जवाहर पर डाक टिकट और सिक्का जारी

आचार्य जवाहर के उदयपुर में चार चातुर्मास हुए थे उदयपुर में जवाहर जैन विद्यालय उनकी देन उदयपुर - 17 नवंबर. स्वतंत्रता सेनानी और जैन संत आचार्य जवाहरलालजी महाराज की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 16 नवम्बर, रविवार को भारत सरकार द्वारा स्मारक रजत सिक्का और डाक टिकट जारी किए गए। भारत सरकार के डाक विभाग की ओर से आचार्य जवाहरलाल पर 5 रुपए मूल्य का स्मारक डाक टिकट व वित्त मंत्रालय द्वारा 150 रुपए मूल्य वर्ग का सिक्का जारी किया। जसकरण बोथरा फाउंडेशन द्वारा मुम्बई राजभवन में आयोजित विमोचन समारोह में महाराष्ट्र एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने स्मारक डाक टिकट…
Read More
संगीत प्रेमियों ने मिलकर सदाबहार गीतों से सजाई एक शाम

संगीत प्रेमियों ने मिलकर सदाबहार गीतों से सजाई एक शाम

- एक से एक सदाबहार नगमों की प्रस्तुतियों से यादगार संगीतमय बनी शाम उदयपुर, 17 नवम्बर। शहर में पहली बार संगीत प्रेमियों के लिए अरवाना मॉल में बने सिम्फनी मिनिटोरियम में आधुनिक साजो सामान से सुसज्जित साउंड प्रूफ स्टूडियो में मेंडिलाइट कराओके क्लब द्वारा सिम्फनी के सितारे कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एक से एक सदाबहार नगमों की प्रस्तुतियों से यादगार संगीतमय शाम बना दी । कार्यक्रम संयोजक चन्द्र प्रकाश जैन एवं वीनू वैष्णव ने बताया कि लगभग 2 घंटे चले कार्यक्रम में 21 गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां दी । कार्यक्रम में सी.पी.गन्धर्व, नारायण सालवी, वीनू वैष्णव, अरुण चौबीसा, गोपाल…
Read More
इनरव्हील क्लब का फतेहसागर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

इनरव्हील क्लब का फतेहसागर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

उदयपुर।  इनरव्हील क्लब पिमस सिटी सेंटर एवं कोटक ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में फतेहसागर पर एक निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। स्वास्थ्य जांच शिवीर का संपूर्ण संचालन डॉ. सीमा चंपावत ने किया और बताया कि शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट, बीएमआई सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किए गए। साथ ही उपस्थित नागरिकों को प्राथमिक उपचार, रोग-निवारण तथा स्वस्थ जीवनशैली पर विशेषज्ञ परामर्श भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष चन्द्रकला कोठारी, माया कुम्भट…
Read More

प्रधानमंत्री जन धन योजना का प्रभाव विषय पर किरण शर्मा को मिली पी.एच.डी. की उपाधि

उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), उदयपुर के वाणिज्य संकाय में किरण शर्मा को पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई। 21वें दीक्षांत समारोह में यह उपाधि एनसीटीई अध्यक्ष द्वारा प्रदान की गई। डॉ. किरण शर्मा ने “वित्तीय समावेशन पर प्रधानमंत्री जन धन योजना का प्रभाव: दक्षिणी राजस्थान के टीएसपी क्षेत्र का एक अध्ययन” विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया, जो डॉ. पायल खंडेलवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ। डॉ. किरण शर्मा का यह शोध ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन पर प्रधानमंत्री जन धन योजना के वास्तविक प्रभाव और उसके सामाजिक-आर्थिक परिणामों को उजागर…
Read More
एकलिंग नाथ सेवा संगठन शिशवी शाखा का शुभारंभ, सर्व समाज सामूहिक विवाह की भी तैयारिया

एकलिंग नाथ सेवा संगठन शिशवी शाखा का शुभारंभ, सर्व समाज सामूहिक विवाह की भी तैयारिया

-विवाह समारोह के लिए बोहरा गणेशजी को दिया प्रथम न्यौता उदयपुर। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन उदयपुर की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुराबड तहसील के गांव शिशवी में भी सेंटर का शुभारंभ किया गया है। इसी के साथ संगठन द्वारा 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के मौके पर होने वाले सर्वसमाज निशुल्क सामूहिक विवाह तथा तुलसी विवाह की तैयारियां भी शुरु कर दी गई है। संगठन के सदस्यों ने मंदिर जाकर बोहरा गणेशजी को प्रथम न्यौता दिया। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि संगठन द्वारा चलाए…
Read More
लफ़्ज़ो की महफ़िल की काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह 23 नवम्बर को अशोका पैलेस में

लफ़्ज़ो की महफ़िल की काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह 23 नवम्बर को अशोका पैलेस में

उदयपुर, 17 नवम्बर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था लफ़्ज़ों की महफ़िल द्वारा आगामी रविवार, 23 नवम्बर को अशोका पैलेस, जुडियो शोरूम के ऊपर, 100 फीट रोड, शोभागपुरा, उदयपुर में मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। संस्था के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि इस अवसर पर शहर के प्रख्यात कवि, साहित्यकार एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संयोजक पं. पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय "प्रेमी" के सान्निध्य में किया जाएगा। पं. शाकद्वीपीय ने बताया कि इस माह की काव्य प्रतियोगिता का विषय इस बार "सर्दी आने वाली है" निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता के प्रथम…
Read More
ईमानदारी की भावना का हो विकास : आचार्य महाश्रमण

ईमानदारी की भावना का हो विकास : आचार्य महाश्रमण

- शीतलहर में भी प्रात:काल में प्रलंभ विहार कर रहे आचार्य महाश्रमण - आचार्य महाश्रमण का मेवाड़ स्तरीय स्वागत समारोह 20 नवम्बर को केसरियाजी में उदयपुर, 17 नवम्बर। तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण ने अपनी धवल वाहिनी के साथ त्याग और बलिदान की धरा मेवाड़ की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए है।   श्री मेवाड़ जैन श्वेताम्बर तेरापंथी कांफ्रेंस के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि आचार्य महाश्रमण 17 नवम्बर को प्रात:  खजुरी से विहार कर बिछीवाड़ा पधारे। आचार्य महाश्रमण का आज का प्रात:कालीन प्रवास बिछीवाड़ा में हुआ। सांयकाल को आचार्य महाश्रमण पुन: विहार कर बिरोठी पधारे। आचार्य…
Read More
उदयपुर को मिला जल सरंक्षण में राष्ट्रीय सम्मान

उदयपुर को मिला जल सरंक्षण में राष्ट्रीय सम्मान

जल शक्ति जनभागीदारी 1.0 में तीसरा सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन राजस्थान भी देश भर में तीसरा सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित उदयपुर, 16 नवम्बर। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए लागू ‘जल शक्ति जनभागीदारी (जेएसजेबी) 1.0’ के तहत किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उदयपुर जिला राष्ट्रीयस्तर पर सम्मानित होने जा रहा है। उदयपुर को वेस्टर्न ज़ोन में कैटेगरी-2 में तीसरा स्थान मिला है। यह सम्मान 18 नवंबर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा। अभियान में राजस्थान को भी देश भर में तीसरा सर्वश्रेष्ठ राज्य…
Read More
पत्रकारिता में क्रोध, द्वेषता ,लालच का स्थान नहीं

पत्रकारिता में क्रोध, द्वेषता ,लालच का स्थान नहीं

सजगता व जिम्मेदारी जरूरी उदयपुर। प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में क्रोध, द्वेषता व लालच का स्थान नहीं ।सजगता और जिम्मेदारी बहुत जरूरी हैं। रविवार को जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) उदयपुर इकाई की ओर से आयोजित दूसरी पत्रकार कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों ने कहीं। विषय विशेषज्ञों में जार उदयपुर इकाई के संरक्षक व गांव री खबरा समाचार पत्र के संपादक नरेश शर्मा ने कहा की पत्रकारिता में पत्रकारों को सत्यनिष्ठा , ईमानदारी, सजकता व जिम्मेदारी पूर्ण कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की दुर्घटनाओं के समाचार के साथ ही ग्रामीण अंचल की कला व संस्कृति के समाचारों को भी अधिक से…
Read More
मुठभेड़ के बाद दबोचे गए कुख्यात गौ-तस्कर

मुठभेड़ के बाद दबोचे गए कुख्यात गौ-तस्कर

भिवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी: वांछित अपराधी राहुल उर्फ चौड़ा सहित 4 गिरफ्तार, 4 दर्जन से अधिक मामले दर्ज जयपुर 16 नवंबर। भिवाड़ी फेज III पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण के निर्देशन और थानाधिकारी दारासिंह के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गौ-तस्करी के एक शातिर गिरोह के चार बदमाशो को रविवार की सुबह गौरव पथ सब्जी मंडी के पास गायों को पिक-अप गाड़ी में भरने का प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया गया। भागने की कोशिश में पुलिस पर फायरिंग भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम…
Read More
error: Content is protected !!