Month: November 2025

जनजाति गौरव से सम्मानित खिलाड़ी मीरा का संभागीय आयुक्त ने किया अभिनंदन

जनजाति गौरव से सम्मानित खिलाड़ी मीरा का संभागीय आयुक्त ने किया अभिनंदन

उदयपुर, 17 नवम्बर। डूंगरपुर में भगवान बिरसा मुंडा जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस समारोह में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा सम्मानित माणस, झाड़ोल निवासी मीरा कन्या महाविद्यालय की छात्रा मीरा दौजा का उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने अपने कार्यालय में उपरणा ओढ़ाकर तथा पौधा भेंट कर अभिनंदन किया व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुनीता मीणा, जुला कुमारी गुर्जर, विशाखा मेघवाल, प्रशिक्षक नीरज बत्रा, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त छोगाराम देवासी सहित संभागीय आयुक्त कार्यालय के अधिकारीगण तथा कार्मिक उपस्थित थे। मीरा ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को समरकंद, उज़्बेकिस्तान में…
Read More
पर्यटन विभाग की पहल : घूमर महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में

पर्यटन विभाग की पहल : घूमर महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में

उदयपुर में गांधी ग्राउंड में बुधवार को आयोजित होगा कार्यक्रम उदयपुर, 17 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं पर्यटन विभाग की पहल पर राजस्थान सरकार द्वारा बुधवार को राज्य के सातों संभागीय मुख्यालयों पर भव्य घूमर महोत्सव-2025 का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश की लोक-संस्कृति और पारंपरिक कला को नई ऊर्जा देने वाले इस आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। घूमर महोत्सव-2025 राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को संजोने, स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने और पर्यटन को गति देने की महत्वपूर्ण पहल है। पर्यटन संयुक्त निदेशक ने बताया कि उदयपुर संभाग में आयोजित होने वाली घूमर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन…
Read More
सातों विधानसभा क्षेत्रों में परिगणना प्रपत्र वितरण और संग्रहण में जुटे 1936 बीएलओ

सातों विधानसभा क्षेत्रों में परिगणना प्रपत्र वितरण और संग्रहण में जुटे 1936 बीएलओ

मॉनीटरिंग और निरीक्षण के लिए ईआरओ फील्ड में उदयपुर, 17 नवम्बर। जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत परिगणना प्रपत्र वितरण और डिजिटाइजेशन को सफल बनाने के लिए 1936 बूथ लेवल अधिकारी पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ जुटे हैं। बीएलओ घर-घर जाकर परिगणना प्रपत्र वितरण और संग्रहण कर रहे हैं। ईआरओ व एईआरओ फील्ड निरीक्षण, मॉनीटरिंग और बैठकें कर भारत निर्वाचन आयोग के इस अभियान को धरातल पर साकार कर रहे हैं। राजकीय महाविद्यालयों और अन्य संस्थानों में भी प्रशिक्षण देकर अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन परिगणना प्रपत्र भरने…
Read More
थानों में नई कमान, आईजी गौरव श्रीवास्तव ने किए 78 निरीक्षकों के तबादले, 19 को उदयपुर में जगह

थानों में नई कमान, आईजी गौरव श्रीवास्तव ने किए 78 निरीक्षकों के तबादले, 19 को उदयपुर में जगह

उदयपुर, 17 नवंबर : उदयपुर रेंज में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल का बड़ा दौर जारी है। इसी क्रम में उदयपुर रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव ने रविवार देर रात 78 पुलिस निरीक्षकों (एसएचओ) के व्यापक तबादले कर दिए। यह आदेश क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा थानों में नए नेतृत्व को अवसर देने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं। जारी सूची में 70 ऐसे एसएचओ शामिल हैं जो लंबे समय से पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे, जबकि 8 निरीक्षक वर्तमान में अलग-अलग थानों पर तैनात थे। कुल 35 सीआई उदयपुर रेंज के एपीओ में चल रहे थे,…
Read More
श्रीनिधि ने स्केटिंग में जीता गोल्ड व सिल्वर पदक

श्रीनिधि ने स्केटिंग में जीता गोल्ड व सिल्वर पदक

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की छात्रा एम. डी. श्रीनिधि ने राष्ट्रीय स्तर की स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक अर्जित किया है। यह प्रतियोगिता आइ एस एस ओ-इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स आर्गनाइजेशन द्वारा अहमदाबाद में भव्य रूप से आयोजित की गई। प्रतियोगिता में एम.डी.श्रीनिधि ने अंडर 11, 500 मीटर श्रेणी में (इनसाइड स्केटिंग रिंग) रजत पदक तथा अंडर 11, रोड रेस 1500 मीटर श्रेणी में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय प्रबंधन के प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया तथा उपप्राचार्य राजेश धाभाई ने एम. डी.…
Read More
महिलाओं द्वारा गो शाला में गायों को चारा खिलाया

महिलाओं द्वारा गो शाला में गायों को चारा खिलाया

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला इकाई उदयपुर की महिला प्रकोष्ठ द्वारा गो शाला में गायों को चारा खिलाया गया। जिला इकाई महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री रेखा अग्रवाल ने बताया कि आज महिला प्रकोष्ठ के द्वारा पशुपति कल्याण परिषद बलीचा स्थित गौशाला में गायों को एक ट्रक हरा चारा खिलाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, महिला जिला अध्यक्ष पुष्पलता तायल, महामंत्री रेखा अग्रवाल, वीना ओमप्रकाश अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, रजनीश बंसल एवं कल्पना अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी शामिल हुए। परिषद सचिव द्वारा सभी का आभार धन्यवाद व्यक्त किया गया।
Read More
दो दिवसीय पुष्प बाल मेला सम्पन्न,मेले में दी बच्चों ने धमाकेदार प्रस्तुतियाँ, हाउज़ी,लकी ड्रॉ के साथ शहरवासियों ने खरीदारी व फूड स्टॉल का भरपूर आनंद

दो दिवसीय पुष्प बाल मेला सम्पन्न,मेले में दी बच्चों ने धमाकेदार प्रस्तुतियाँ, हाउज़ी,लकी ड्रॉ के साथ शहरवासियों ने खरीदारी व फूड स्टॉल का भरपूर आनंद

उदयपुर। श्री देवेन्द्र धाम ट्रस्ट की ओर से महाश्रमणी पुष्पवती जी म.सा. की जन्म जयंती एवं बाल दिवस के उपलक्ष्य में देवेन्द्र धाम परिसर में आयोजित दो दिवसीय पुष्प बाल मेला सम्पन्न हुआ। मेेल में बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों, मनोरंजक प्रतियोगिताओं, महिलाओं के लिए आयोजित ’जैन मेगा हाउसी’ और ’बंपर लकी ड्रॉ’ ने मेले के वातावरण को उल्लास और उत्साह से भर दिया। ’बड़ी संख्या में शहरवासियों ने खरीदारी स्टॉल्स पर जमकर खरीदारी की तथा फूड स्टॉल्स के विविध व्यंजनों का स्वाद लेते हुए मेले का आनंद उठाया।’ श्री देवेंद्र धाम ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष रजनी डांगी ने बताया कि…
Read More
दो से अधिक संतान पर नियुक्ति प्रतिबंध हटाया जाए, पात्र अभ्यर्थियों को मिले राज्य सेवा में अवसर : कटारा

दो से अधिक संतान पर नियुक्ति प्रतिबंध हटाया जाए, पात्र अभ्यर्थियों को मिले राज्य सेवा में अवसर : कटारा

पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा की मुख्यमंत्री से मांग  उदयपुर, 17 नवम्बर। राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को एक विस्तृत पत्र लिखकर 01 जून 2002 के बाद दो से अधिक संतान होने पर राज्य सेवा में नियुक्ति से वंचित करने वाले प्रावधान को तत्काल प्रभाव से विलोपित करने की मांग की है। कटारा ने कहा कि यह नियम वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों, जनजातीय परम्पराओं तथा व्यापक जनहित के विपरीत है और हजारों योग्य अभ्यर्थियों का भविष्य इससे प्रभावित हो रहा है। कटारा के निजी सचिव ने बताया कि राज्य सरकार ने वर्ष 2002 में यह…
Read More
पारस हेल्थ उदयपुर ने बढ़ती डायबिटीज़ की समस्या पर दी चेतावनी, जल्दी जांच व लाइफ़स्टाइल बदलने की दी नसीहत

पारस हेल्थ उदयपुर ने बढ़ती डायबिटीज़ की समस्या पर दी चेतावनी, जल्दी जांच व लाइफ़स्टाइल बदलने की दी नसीहत

विश्व डायबिटीज़ दिवस पर हॉस्पिटल के एंडोक्राइनोलॉजी एक्सपर्ट्स ने एक जागरूकता सत्र आयोजित किया और लोगों से भारत में तेजी से बढ़ती डायबिटीज़ की समस्या के खिलाफ जल्दी कदम उठाने का आग्रह किया। उदयपुरः विश्व डायबिटीज़ दिवस के अवसर पर पारस हेल्थ उदयपुर ने डायबिटीज़ जागरूकता पर एक आकर्षक हेल्थ टॉक का आयोजन किया। इस हेल्थ टॉक में डायबिटीज के बढ़ते बोझ और रोकथाम तथा जल्दी डायग्नोसिस की तत्काल आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित किया गया। एंडोक्रिनोलॉजी डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित इस सत्र में पारस हेल्थ उदयपुर के एंडोक्रिनोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. जय चोर्डिया ने ब्लड शुगर के लेवल को समझने, जोखिम फैक्टर्स…
Read More
कार्यकर्ताओं ने कुलपति प्रो. सारंगदेवोत का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

कार्यकर्ताओं ने कुलपति प्रो. सारंगदेवोत का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

कार्यकर्ताओं ने 21 किलो की पहनाई माला प्रो. सारंगदेवोत ने कार्यकर्ताओं के साथ रूद्राभिषेक कर किया पौधारोपण विद्यापीठ कार्यकर्ता संस्था का अभिमान - कर्नल प्रो. सारंगदेवोत उदयपुर 17 नवम्बर / राजस्थान विद्यापीठ विवि के कुलपति  प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत के जन्म दिवस पर विद्यापीठ के तीनों परिसरों में कार्यकर्ताओं ने प्रो. सारंगदेवोत का पगडी, उपरणा, माला, स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। सुबह से ही शहर के सामाजिक, राजनेतिक एवं धार्मिक कार्यकर्ताओं का प्रो. सारंगदेवोत के घर पर माला पहनाने वालो का तांता लगना शुरू हो गया जो देर रात तक चलता रहा। प्रो. सारंगदेवोत ने कार्यकर्ताओं के साथ संस्थापक मनीषी…
Read More
error: Content is protected !!