लायंस क्लब अशोका द्वारा “आओ खुशियाँ बाँटें” अभियान के तहत मानवता सेवा का आयोजन सम्पन्न
उदयपुर। लायंस क्लब अशोका द्वारा समाज सेवा गतिविधियों की श्रृंखला “आओ खुशियाँ बाँटें” के अंतर्गत आज आयोजित वस्त्र एवं ऊनी वस्त्र संग्रह शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद परिवारों तक गर्म कपड़े पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया। क्लब के चार्टर अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने बताया कि शिविर में प्राप्त ऊनी वस्त्र एवं अन्य उपयोगी कपड़े आगामी दिनों में गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाए जाएंगे। उन्होंने शहरवासियों द्वारा मिली गर्मजोशी और सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। अशोका पैलेस, शोभागपुरा में आयोजित इस…
