Month: October 2025

ज्ञान का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें – राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे

ज्ञान का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें – राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे

सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय का 12वा दीक्षांत समारोह उदयपुर, 28 अक्टूबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि दीक्षांत समारोह शिक्षा का अंत नहीं, अपितु अर्जित ज्ञान के व्यावहारिक उपयोग का शुभारंभ है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने ज्ञान का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें। श्री बागडे मंगलवार शाम को उदयपुर जिले के भटेवर में स्थित सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय के 12वे दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री बागडे ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी पद पर रहें अथवा कोई भी काम करें तो लोक कल्याण की…
Read More
कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने राज्यपाल से की अनौपचारिक भेट

कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने राज्यपाल से की अनौपचारिक भेट

उदयपुर 28 अक्टुबर / राजस्थान के राज्यपाल महामहिम हरिभाउ किसनराव बागडे के मंगलवार  को उदयपुर प्रवास के दौरान एयरपोर्ट पहुंचने पर भूपाल नोबल्स संस्थान विद्या प्रचारिणी सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने अनौपचारिक भेट की। प्रोफेसर सारंगदेवोत ने आगामी माह में भूपाल नोबल्स संस्थान द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का न्यौता दिया। इस अवसर पर विद्या प्रचारिणी सभा के सदस्य डाॅ. युवराज सिंह राठौड, निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत मौजुद थे।
Read More
विद्यापीठ – 21वां दीक्षांत समारोह 13 नवम्बर को पीएचडी उपाधि, गोल्ड मेडल का होगा वितरण

विद्यापीठ – 21वां दीक्षांत समारोह 13 नवम्बर को पीएचडी उपाधि, गोल्ड मेडल का होगा वितरण

उदयपुर 28 अक्टुबर / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय की ओर से आगामी 13 नवम्बर को आयोजित 21वें दीक्षांत समारोह को लेकर कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत की अध्यक्षता में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।  आयोजन की जानकारी देते हुए कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने बताया कि समारोह में 5000 से अधिक विद्यार्थी एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में 05 नवम्बर, 2025 तक के पीएचडी धारको को उपाधियॉ तथा वर्ष 2024-25  में स्नातक तथा स्नातकोत्तर परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उपाधि एवं स्वर्ण पदक दिये जायेगे।  सम्बंधित विद्यार्थी को 07…
Read More
ओपन माइक ‘’जज़्बात 2.0 ’’में गूंजे दिलो के जज़्बात, युवाओं ने पेश की शानदार प्रस्तुतियाँ : मुकेश माधवानी

ओपन माइक ‘’जज़्बात 2.0 ’’में गूंजे दिलो के जज़्बात, युवाओं ने पेश की शानदार प्रस्तुतियाँ : मुकेश माधवानी

उदयपुर। बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की शहर के उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित ‘ओपन माइक जज़्बात’ का सीज़न 2.0 अशोका पैलेस स्थित मधुश्री सभागार में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन बीसीआई युवा, द सोलफुल टेल्स तथा उदयपुर गज़ेट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें शहर के अनेक युवा कवियों, गायकों और कलाकारों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन ऊर्जावान अंदाज़ में संयुक्ता मालवीय और प्रिंस पंचाल ने किया। मंच पर उपस्थित दर्शकों ने हर प्रस्तुति पर तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विशेष…
Read More
छठ महापर्व के आखिरी दिन सांसद डॉ रावत भी सपत्नी पूजा में शामिल हुए, सूर्य को अर्घ्य दिया

छठ महापर्व के आखिरी दिन सांसद डॉ रावत भी सपत्नी पूजा में शामिल हुए, सूर्य को अर्घ्य दिया

उदयपुर। छठ महापर्व का चौथा और आखिरी दिन आज उदयपुर में भी धूमधाम से मनाया गया। सांसद डॉ मन्नालाल रावत भी सपत्नीक पूजा में शामिल हुए और देश के विकास व सुख शांति के लिए मंगल कामना की। उदयपुर में रह रहे बिहार के सभी श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने 36 घंटे के उपवास को खोला। इस दौरान सभी भगवान भास्कर की पूजा में मंत्रमुग्ध नजर आए। यहां देवाली छोर पर फतहसागर किनारे सांसद डॉ मन्नालाल रावत व उनकी पत्नी डॉ रजनी रावत भी पूजा में शामिल हुई और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मंगल कामना की।…
Read More
भारत वुमन चेंबर का पारिवारिक दीपावली मिलन समारोह संपन्न

भारत वुमन चेंबर का पारिवारिक दीपावली मिलन समारोह संपन्न

उदयपुर। भारत वुमन चेंबर आफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज़ का पहली दीपावली मिलन समारोह सोमवार 27 अक्टूबर को होटल विस्टा ग्रैंड सेंट्रल में पारिवारिक सदस्यों के साथ आयोजित किया गया। डॉ नीता मेहता ने स्वागत उद्बोधन दिया। समारोह में उपस्थित सदस्यों एवं परिजनों ने संगीतमय प्रस्तुति दी। डॉ रीना राठौर, विधि मेहता , शिखा सिंघल, श्वेता चौधरी, डॉ चित्रा लड्डा, चेतन चौधरी, सिद्धार्थ लड्डा आदि ने अपनी आवाज़ मे 1970 से 2025 तक के गानो से समाँ बाँधा। वत्सल लड्डा ने गिटार पर बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। शैलेश सिंघल, आर्यन सिंघल, क्षितिज कुम्भट ने शायरी प्रस्तुत की। डॉ नीता मेहता…
Read More
रक्तदान शिविर आयोजित

रक्तदान शिविर आयोजित

उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित नेचरल सीमेको कंपनी और सरल ब्लड बैंक के सयुंक्त तत्वावधान में गुड़ली स्थित सीमेको प्लांट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि हर वर्ष यहाँ पर रक्तदान शिविर का आयोजन होता है, जिसमें सभी लोग स्वेच्छा से भाग लेते हैं और लोगों की जान बचाने के लिए रक्तदान करने के लिए जागरूक करते हैं। कंपनी के निर्देशक दीपक परिहार भी नियमित रूप से रक्तदान करते हैं। इस रक्तदान शिविर में कुल 51 लोगों ने रक्तदान किया…
Read More

चिकित्सक दुल्हा-दुल्हन 2 को करेंगे चक्रवर्ती विवाह,बैण्ड-बाजा,घोड़ी रहित होगा विवाह

उदयपुर। पढ़ा-लिखा या अनपढ़ व्यक्ति हर कोई अपनी शादी को धूम धड़ाके,बैण्ड बाजे के साथ, शाही खाना करता है लेकिन यदि आपको यह बतायें कि इस जमानें में पढ़े लिखे और यहां तक की चिकित्सक दुल्हा-दुल्हन शादी के शोर-शराबो,ध्ूम धड़ाकों से दूर रह कर जैन धर्म की संस्कार विधि का अनुसरण करते हुए साधु-सन्तां का आशीर्वाद ले कर चक्रवर्ती विवाह कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश करेंगे तो यह हम सभी के लिये आश्चर्य होगा। यह विवाह इस महंगाई एवं दिखावें के जमानें में दूसरों के लिये प्रेरणा देगा। डॉ. कविता बड़जात्या व अनिल बड़जात्या के पुत्र डॉ. प्रशान्त बड़जात्या व…
Read More
भूमिगत टेंक में पेट्रोल पम्प मशीन लगाकर बायोडीजल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

भूमिगत टेंक में पेट्रोल पम्प मशीन लगाकर बायोडीजल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

डीएसटी और टीडी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो टैंक जब्त उदयपुर, 27 अक्टूबर: टीडी थाना पुलिस और डीएसटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भूमिगत टैंक पर पेट्रोल पम्प मशीन लगाकर बायोडीजल बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। मौके से दो बायोडीजल भरे टैंक भी जब्त किए गए। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि सूचना मिलने पर एएसपी ग्रामीण गोपाल स्वरुप मेवाड़ा और डिप्टी सूर्यवीरसिंह के सुपरविजन में डिप्टी महिपालसिंह और टीडी थानाधिकारी देवेंद्रसिंह की टीम रामदेव होटल के पास पहुंची। जांच में पाया गया कि भूमिगत टैंक पर पेट्रोल पम्प मशीन लगाई गई थी और वाहनों में बायोडीजल भरा जा रहा…
Read More
बांसवाड़ा : फर्जी दिव्यांग बन सरकारी कुर्सी पर बैठा VDO, अब सलाखों के पीछे

बांसवाड़ा : फर्जी दिव्यांग बन सरकारी कुर्सी पर बैठा VDO, अब सलाखों के पीछे

बांसवाड़ा जिले के घाटोल थाना क्षेत्र में फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट के आधार पर 2 साल सरकारी नौकरी करने वाले ग्राम विकास अधिकारी (VDO) लोकेश कुमार प्रजापत (29) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 2021 की ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा में दिव्यांग कैटेगरी में आवेदन किया और नौकरी पाने के लिए अपने सर्टिफिकेट में काट-छांट कर 40 प्रतिशत विकलांगता का ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनवाया था। इसके आधार पर वह भुवासा पंचायत में VDO के पद पर कार्यरत था। घाटोल थानाधिकारी निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी की फर्जीवाड़ा की जानकारी मिलने पर तत्कालीन विकास अधिकारी पंचायत समिति…
Read More
error: Content is protected !!