Month: October 2025

नारी वैभव मुहिम के तीसरे बैच का शुभारभ 15 अक्टूबर से: आकाश बागडी

नारी वैभव मुहिम के तीसरे बैच का शुभारभ 15 अक्टूबर से: आकाश बागडी

-संगठन के नए भवन से होगा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उदयपुर। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे नारी वैभव मुहिम के तहत प्रशिक्षण शिविर के तीसरे बैच का शुभारंभ 15 अक्टूबर को होगा। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि नारी वैभव मुहिम के तहत दो बैच का समापन सफलता पूर्वक हो चुका है और इससे बडी संख्या में महिलाओं व युवतियों को रोजगार से जोडा गया है। अब तीसरे बैच के पंजीयन चल रहे हैं और इसका शुभारंभ 15 अक्टूबर से हो जाएगा। यह…
Read More
रेडिसन ब्लू, उदयपुर में बी.सी.आई. उत्सव की आधिकारिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में जुटे व्यापारी : महेश सिंह  

रेडिसन ब्लू, उदयपुर में बी.सी.आई. उत्सव की आधिकारिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में जुटे व्यापारी : महेश सिंह  

आपसी सहयोग, नवाचार और चुनौतियों पर हुई विस्तार से चर्चा : ऋतुराज खन्ना   उदयपुर। व्यवसाय जगत के प्रतिष्ठित संगठन बिज़नेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) के तत्वावधान में बी.सी.आई. उत्सव की आधिकारिक बैठक का आयोजन शुक्रवार को शहर के प्रतिष्ठित रेडिसन ब्लू उदयपुर पैलेस रिज़ॉर्ट एंड स्पा में आयोजित की गई। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपति, उद्यमी, व्यवसायिक प्रतिनिधि और चार्टर सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत रेडिसन ब्लू के डायरेक्टर ऑफ सेल्स एंड मार्केटिंग डॉ. जस्टिन जॉनसन के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने उद्यमियों और उपस्थित मेहमानों का स्वागत करते हुए होटल की आधुनिक…
Read More
नैतिकता, विद्वता और सेवा की प्रतिमूर्ति आरएएस डॉ. तरु सुराणा की प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

नैतिकता, विद्वता और सेवा की प्रतिमूर्ति आरएएस डॉ. तरु सुराणा की प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

उदयपुर. डॉ. तरु सुराणा(आरएएस) की प्रथम पुण्यतिथि 5 अक्टूबर पर हम उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मात्र 42 वर्ष की अल्पायु में विधाता ने उन्हें हमसे अकस्मात छीन लिया। समाजशास्त्र में पीएच.डी. धारक डॉ. तरु उदयपुर क्षेत्र से राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) परीक्षा में महिलाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली प्रथम और एकमात्र महिला थीं। उनके 14 वर्षीय संक्षिप्त किंतु प्रेरणादायी कार्यकाल में, डॉ. तरु ने पूर्ण ईमानदारी, नैतिक साहस, और सेवाभाव के उच्च आदर्शों का पालन किया। उदयपुर में उन्होंने महिला एवं बाल विकास उप निदेशक, यू.आई.टी. में भूमि अधिग्रहण अधिकारी, आर.एस.एम.एम.एल. में वरिष्ठ प्रबंधक/कार्यपालक निदेशक, जनजातीय…
Read More
ग्राहकों को लुभा रहा है “सोजतिया ज्वेलरी फेस्ट”

ग्राहकों को लुभा रहा है “सोजतिया ज्वेलरी फेस्ट”

खास ऑफर- खरीदे गए सोने की ज्वेलरी के बराबर शुद्ध चांदी बिल्कुल फ्री 15 दिवसीय सोजतिया ज्वेलरी फेस्ट में हर दिन है कुछ खास उदयपुर। सोजतिया ज्वेलर्स पर चल रहा पंद्रह दिवसीय “सोजतिया ज्वेलरी फेस्ट” ग्राहकों को खूब लुभा रहा है। ग्राहकों का कहना है कि एक ही छत के नीचे इतना शानदार और विविध कलेक्शन किसी फेस्ट में पहली बार देखने को मिला है। फेस्ट में ग्राहकों को अपनी मनपसंद ज्वेलरी आसानी से मिल रही है, जिसे वे हाथों-हाथ खरीदकर घर ले जा रहे हैं। यह फेस्ट 20 अक्टूबर तक चलेगा। प्रोफेसर रणजीत सिंह सोजतिया ने बताया कि “कम…
Read More
कुलपति के नेतृत्व में एमपीयूएटी ने रचा इतिहास

कुलपति के नेतृत्व में एमपीयूएटी ने रचा इतिहास

कृषि शिक्षा के क्षेत्र में एमपीयूएटी चढा नये सोपान, ‘प्रताप‘ की स्वर्णिम आभा और निखरी * एनआईआरएफ रैंकिंग में एमपीयूएटी प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाला विश्वविद्यालय बना * शोध, प्रसार, शिक्षण एवं उद्यमिता में नए कीर्तिमान * सौर ऊर्जा एवं प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में हुए कई प्रमुख काम उदयपुर, 3 अक्टूबर। नयनाभिराम नैसर्गिक सौंदर्य और झीलों के कारण समूचे विश्व में अलहदा पहचान रखने वाला उदयपुर कृषि शिक्षा के क्षेत्र में भी नये सोपान चढ़ रहा है। वीर शिरोमणि और प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप के नाम पर यहा स्थापित महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय राज्य वित्त…
Read More
चारभुजा गढ़बोर की अनोखी परंपरा : रावण को दहन नहीं, पत्थरों और गोलियों से किया जाता है “जमींदोज”

चारभुजा गढ़बोर की अनोखी परंपरा : रावण को दहन नहीं, पत्थरों और गोलियों से किया जाता है “जमींदोज”

राजसमंद। दशहरे पर जहां देशभर में बांस और कागज से बने रावण के पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाता है, वहीं राजसमंद जिले के चारभुजा गढ़बोर में दशहरे की एक बिल्कुल अलग परंपरा देखने को मिलती है। यहां रावण को जलाया नहीं जाता, बल्कि पत्थर और गोलियों से उसका “वध” किया जाता है। परंपरा का स्वरूप गढ़बोर में रावण का पुतला बांस और कागज से नहीं, बल्कि पत्थर से बनाया जाता है। पत्थर की यह स्थायी प्रतिमा दशहरे के दिन कस्बे में लगाई जाती है, जिस पर मिट्टी की मटकी का मुखौटा लगाया…
Read More
उदयपुर में संगीत संग्रहालय की मांग : ‘सुरों की मंडली’ ने पीएम मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र

उदयपुर में संगीत संग्रहालय की मांग : ‘सुरों की मंडली’ ने पीएम मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र

उदयपुर। शहर की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करने के उद्देश्य से, स्थानीय संगीत संस्था 'सुरों की मंडली' ने उदयपुर में संगीत संग्रहालय स्थापित करने की मांग की है। संगठन ने इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को ईमेल और पत्र के माध्यम से संदेश भेजा है। 'सुरों की मंडली' ने अपने संदेश में कहा कि उदयपुर की कला और संगीत की समृद्ध विरासत को देखते हुए यहाँ एक ऐसा केंद्र होना अनिवार्य है जो न सिर्फ इतिहास को संरक्षित करे, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को भी प्रेरित करे। सुरों की…
Read More
प्रभुलाल की कृति ‘पीप बिहाइंड द कर्टल’ को मिला पुरस्कार

प्रभुलाल की कृति ‘पीप बिहाइंड द कर्टल’ को मिला पुरस्कार

उदयपुर, शहर के युवा कलाकार प्रभुलाल की कृति का चयन इंडियन एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स, अमृतसर  की 90वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी में पुरस्कार हेतु किया गया है। अकादमी द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में उन्हें वुडकट तकनीक में बनाए गए छापा चित्र ‘पीप बिहाइंड द कर्टल’ के लिए सम्मानित किया जाएगा। 19x27 इंच आकार के इस छापा चित्र को छह रंगों से निर्मित किया गया है, जिसमें प्रभुलाल ने अपने बचपन की पारिवारिक स्मृतियों को दर्शाया है। इससे पहले भी वे राजस्थान ललित कला अकादमी से राज्य कला पुरस्कार एवं छात्र कला पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। इस बार प्रदर्शनी के…
Read More
विनायक कॉलोनी मित्र मण्डल के गरबे का हुआ रंगारंग समापन

विनायक कॉलोनी मित्र मण्डल के गरबे का हुआ रंगारंग समापन

- मूर्ति विसर्जन का हुआ आयोजन उदयपुर। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित विनायक कॉलोनी मित्र मण्डल की ओर से आयोजित नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव का समापन हुआ। विनायक कॉलोनी मित्र मण्डल के राजकुमार जैन ने बताया कि नौ दिनों तक माताजी की पूर्ण भक्तिभाव से आराधना की गई। मूर्ति विसर्जन केर साथ ही गरबा महोत्सव का समापन हुआ। सभी कॉलोनीवासियों की ओर से डांडिय़ों की खनक के साथ देर रात तक गरबा खेला गया। इस अवसर पर जगदीश चौबीसा, कमलकांत मेनारिया, कालूलाल  वेद, गणेश लाल औदिच्य, गोपाल औदिच्य, पुष्कर मेनारिया, मुकेश मूदंड़ा, सुरेश टेलर, रोहित मेघवाल, अनिल मेघवाल, मनद…
Read More
राजसमंद : केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव पांडे ग्राम उषाण में जनजाति समुदाय से हुए रूबरू, जानी समस्याएं, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान पर भी हुई चर्चा

राजसमंद : केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव पांडे ग्राम उषाण में जनजाति समुदाय से हुए रूबरू, जानी समस्याएं, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान पर भी हुई चर्चा

राजसमंद। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत प.स. देलवाडा के ग्राम पंचायत घोडच के गाँव उषाण में आदि सेवा केंद्र उषाण का निरीक्षण भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री अनंत जी पांडे, संयुक्त निदेशक कृषि श्री अनुराग भटनागर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री बृजमोहन जी बैरवा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साफा पहनाकर और थाली मांदल वादन के साथ सम्मानित करके किया गया। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमन अजमेरा ने आदि सेवा केंद्र से संबंधित समस्त जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की। इसके पश्चात संयुक्त सचिव श्री अनंत पांडे ने ग्रामवासियों के साथ उषाण गाँव…
Read More
error: Content is protected !!