‘डॉ. रामप्रसाद दाधीच साहित्य सम्मान ‘ डॉ.ममता पानेरी को
जोधपुर । 'डॉ रामप्रसाद दाधीच साहित्य सम्मान 2025 ' युवा कवयित्री कहानीकार डॉ ममता पानेरी को उनके कहानी संग्रह 'वास्तव' पर भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा ।आपको सम्मान राशि 11000 रुपए ,प्रशस्ति पत्र ,शॉल और श्रीफल प्रदान किया जाएगा । निर्णायक मण्डल में आलोचक डॉ कौशलनाथ उपाध्याय ,आलोचक डॉ मंजु चतुर्वेदी तथा कहानीकार हरिप्रकाश राठी थे । परिषद की महामंत्री डॉ पद्मजा शर्मा ने बताया कि युवा कवयित्री कहानीकार डॉ ममता पानेरी का यह प्रथम कहानी संग्रह है । इससे पूर्व आपका एक कविता संग्रह 'कविता की अनुगूँज ',समकालीन हिन्दी एकांकियों में सामाजिक परिवर्तन तथा एक मोनोग्राफ नंदकिशोर आचार्य…
