मातुश्री क्लब ने किया 12 शिक्षिकाओं का विशेष सम्मान
- 25 से 35 वर्षों तक शिक्षा क्षेत्र में सेवा देने वाली शिक्षिकाओं को मिला विशेष सम्मान उदयपुर 10 सितम्बर। सामाजिक संस्था मातुश्री क्लब उदयपुर की ओर से बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब की ही 12 वरिष्ठ शिक्षिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कौशल्या गट्टानी के नेतृत्व में किया गया। मातुश्री क्लब की सदस्या आशा कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मान प्राप्त करने वाली सभी शिक्षिकाओं ने अपने जीवन के 25 से 35 वर्ष तक शिक्षा के क्षेत्र में सेवा दी है…
