Month: September 2025

पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालयका नया भवन बनने की राह खुली

पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालयका नया भवन बनने की राह खुली

120 करोड़ रूपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी - डीएमएफटी व युडीए से मिलेंगे 60-60 करोड़ रूपए उदयपुर, 10 सितम्बर। आरएनटी मेडिकल कॉलेज परिसर में पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय के बहुप्रतीक्षित नवीन भवन के निर्माण की राह खुल गई है। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत 120 करोड़ की लागत से बनने वाले इस अस्पताल भवन के लिए जिला कलक्टर एवं डीएमएफटी मैनेजिंग कमेटी अध्यक्ष नमित मेहता ने बुधवार को 120 करोड़ रूपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। इसमें 50 प्रतिशत राशि डीएमएफटी मद से तथा शेष 50 प्रतिशत राशि उदयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके…
Read More
उदयपुर में होगा भारतीय कालगणना और ज्योतिष पर विषद मंथन 

उदयपुर में होगा भारतीय कालगणना और ज्योतिष पर विषद मंथन 

उदयपुर में भारतीय कालगणना, पंचांग और ज्योतिष पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 13-14 सितम्बर को -विदेशों से भी जुड़ेंगे विद्वान, हेलियोबायोलॉजी और रोग निवारण में ज्योतिष विषय भी होंगे शामिल उदयपुर, 10 सितम्बर। देवस्थान विभाग राजस्थान, प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ एवं संस्कृति विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 13 व 14 सितम्बर को उदयपुर में “भारतीय कालगणना, पंचांग और ज्योतिष” विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होने जा रहा है। इसमें देश-विदेश से ख्यातनाम विद्वान, पंचांगकर्ता, कालगणना विशेषज्ञ और ज्योतिषाचार्य भाग लेंगे। संगोष्ठी की तैयारियों को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया। प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया…
Read More
बीसीआई एजुकेशन की वर्कप्लेस विज़िट आहूजा क्लासेज में होगी आज : राहुल बड़ाला

बीसीआई एजुकेशन की वर्कप्लेस विज़िट आहूजा क्लासेज में होगी आज : राहुल बड़ाला

उदयपुर। भारत के सबसे तेजी से उभरते हुए बिज़नेस नेटवर्किंग ग्रुप बिज़नेस सर्कल इंडिया की एजुकेशन विंग द्वारा वर्कप्लेस विज़िट का आयोजन बुधवार, 11 सितम्बर को शाम 7:00 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम आहूजा क्लासेज, 6 दुर्गा नर्सरी रोड, सुखाड़िया मेमोरियल के पास आयोजित होगा। बीसीआई एजुकेशन के अध्यक्ष सीए : राहुल बड़ाला ने बताया की इस अवसर की मेज़बानी आहूजा क्लासेज के प्रमुख कमलेश आहूजा करेंगे। प्रह्लाद सिंह राव ने बताया कि विज़िट के दौरान प्रतिभागियों को आहूजा क्लासेज की कार्यप्रणाली, शिक्षण पद्धति एवं नवाचारों के बारे में जानकारी दी जाएगी और शिक्षा से जुड़े विविध विषयों पर चर्चा…
Read More
जिला स्तरीय वॉलीबाल छात्र 17 वर्ष वर्ग वॉलीबाल में खेरोदा ने लहराया परचम, दोनों टीमें फाइनल में

जिला स्तरीय वॉलीबाल छात्र 17 वर्ष वर्ग वॉलीबाल में खेरोदा ने लहराया परचम, दोनों टीमें फाइनल में

मावली, 10 सितम्बर। उपखण्ड मुख्यालय के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, मावली द्वारा आयोजित किये रहे 69 वें जिला स्तरीय वॉलीबाल 17 वर्ष छात्र वर्ग के सेमीफाइनल में जिले के खेरोदा गांव की दोनों टीमों ने अपने अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर बुधवार को फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल में बुधवार को वेदप्रिया उच्च माध्यमिक विद्यालय भटेवर की भिड़ंत रा.उ.मा.वि. खेरोदा से व रा.उ. मा.वि. टूस डांगियान की टक्कर उदय शिक्षा मंदिर, खेरोदा से हुई जिसमे दोनों मैचों में भारी रस्साकसी के बाद अंत में खेरोदा की दोनों ही टीमें विजयी रही। अब गुरुवार सुबह 8 बजे तृतीय स्थान के…
Read More
ऋण योजना शिविर में 200 लाभार्थियों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया

ऋण योजना शिविर में 200 लाभार्थियों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया

उदयपुर। राहड़ा फाउंडेशन एवं अनुजा निगम के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पात्र लोगों को अनुजा निगम की विभिन्न योजनाओं में ऋण प्रदान करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। राहडा फाउंडेशन संस्थापक अर्चना सिंह चारण ने बताया कि शिविर का आयोजन हरिजन बस्ती पार्क में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन तक सरकार की ऋण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना था। शिविर में आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन में सहयोग उपलब्ध कराया गया। विशेष उल्लेखनीय है कि…
Read More
पंजाब के राज्यपाल कटारिया 13 से उदयपुर प्रवास पर

पंजाब के राज्यपाल कटारिया 13 से उदयपुर प्रवास पर

उदयपुर, 10 सितम्बर। पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया 13 सितम्बर से उदयपुर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे यहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि श्री कटारिया शनिवार 13 सितम्बर को शाम 7.20 बजे विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात् सड़क मार्ग से उदयपुर आकर अपने निवास पर रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 14 सितम्बर को शाम 5.30 बजे दुध तलाई स्थित माणिक्यलाल वर्मा उद्यान पहुंच करजिप लाइन का शुभारंभ करेंगे। श्री कटारिया 15 सितम्बर को सुबह 9.15 बजे देवगढ़ राजसमंद के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्य न्यायाधीश 14 को…
Read More
सीसीआरटी दमोह, मध्य प्रदेश में उदयपुर की शिक्षिका ने किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व

सीसीआरटी दमोह, मध्य प्रदेश में उदयपुर की शिक्षिका ने किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व

उदयपुर, 10 सितम्बर। सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र, नई दिल्ली द्वारा प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में विद्यालयों की भूमिका विषय पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन सीसीआरटी दमोह (मध्यप्रदेश) में किया गया। इसमें देश के 10 राज्यों से आए 65 शिक्षकों ने भाग लिया। उदयपुर की बड़गांव पंचायत समिति अंतर्गत कुमावतों का गुड़ा, कडिया स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका हेमलता कुमावत ने इस शिविर में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों में राजस्थानी संस्कृति, कला, प्राकृतिक संपदा, किले,तीज त्यौहारों एवं वीर सेनानियों की झलक प्रस्तुत की। सभी राज्यों के प्रतिभागियों…
Read More
’उदयपुर में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच संवाद, 15 अक्टूबर तक सुधरेंगी सड़कें’

’उदयपुर में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच संवाद, 15 अक्टूबर तक सुधरेंगी सड़कें’

’अतिवृष्टी से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए चलेगा अभियान’ उदयपुर, 10 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के सुशासन के संकल्प को साकार करने के लिए जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के बीच समन्वय अति आवश्यक है। कई बार आमजन से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों तक नहीं पहुंच पाती और छोटी-सी समस्या भी बड़ी बन जाती है। इसलिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच नियमित संवाद जरूरी है। संवाद से समस्याओं के समाधान का रास्ता खुलता है। भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बुधवार को जिला कलक्टर नमित मेहता सहित प्रमुख विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी…
Read More
रोटरी क्लब अशोका और पन्नाधाय का संयुक्त इंस्टॉलेशन समारोह होगा 14 सितंबर को

रोटरी क्लब अशोका और पन्नाधाय का संयुक्त इंस्टॉलेशन समारोह होगा 14 सितंबर को

उदयपुर। रोटरी क्लब अशोका और रोटरी क्लब पन्नाधाय का संयुक्त इंस्टॉलेशन समारोह आगामी शनिवार, 14 सितंबर को ताज जिंजर होटल में आयोजित होगा। रोटरी क्लब अशोका के पैट्रन रोटेरियन मुकेश माधवानी ने बताया कि यह समारोह हमारे दो क्लबों के बीच की मजबूत साझेदारी का प्रतीक है। हम मिलकर 'सेवा परमो धर्म' की भावना को और आगे बढ़ाएंगे। रोटरी क्लब पन्नाधाय के पैट्रन रोटेरियन भानु प्रताप सिंह ने कहा कि हमारी साझा जिम्मेदारी है कि हम उदयपुर में सामाजिक और सामुदायिक कार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। यह इंस्टॉलेशन समारोह इसी दिशा में हमारा पहला कदम है। उदयपुर के रोटरी परिवार…
Read More
शी सर्कल इंडिया और बीसीआई का साझा प्रयास, व्यापार जगत को मिलेंगे सफलता के नए सूत्र, सीए प्रीतम गोस्वामी उदयपुर में देंगे मार्गदर्शन

शी सर्कल इंडिया और बीसीआई का साझा प्रयास, व्यापार जगत को मिलेंगे सफलता के नए सूत्र, सीए प्रीतम गोस्वामी उदयपुर में देंगे मार्गदर्शन

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में 20 सितम्बर को व्यापार जगत के लिए एक विशेष आयोजन होने जा रहा है। शी-शी सर्कल इंडिया उदयपुर और बीसीआई – बिजनेस सर्कल इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में बिज़नेस ट्रांसफॉर्मेटिव प्रोग्राम होगा। कार्यक्रम का आयोजन अशोका ग्रीन, 100 फीट रोड, शौभागपुरा, उदयपुर में दोपहर 2:00 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त व्यापार विशेषज्ञ, सलाहकार और लेखक सीए प्रीतम गोस्वामी उद्यमियों और व्यापारियों को सफलता के सूत्र बताएंगे। बिजनेस सर्कल इंडिया के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे और मध्यम स्तर के व्यापारियों के साथ-साथ नए उद्यमियों…
Read More
error: Content is protected !!