एक भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से ना रहे वंचित – जिला कलेक्टर मेहता
जिला कलेक्टर पहुँचे खैरवाड़ा, ग्रामीण सेवा शिविर का किया अवलोकन उदयपुर, 17 सितम्बर। जिला कलेक्टर नमित मेहता बुधवार को खैरवाड़ा उपखण्ड के दौरे पहुँचे, जहां पंचायत समिति की करनाउवा ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का उन्होंने अवलोकन किया। शिविर में मौजूद कर्मचारियों से विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर संबोधित करते हुए कलेक्टर मेहता ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि इन शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक आमजन को योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एक भी पात्र व्यक्ति…
