Month: September 2025

दुग्ध जनित रोगों से बचाव विषय में संगोष्ठी

दुग्ध जनित रोगों से बचाव विषय में संगोष्ठी

उदयपुर, 18 सितम्बर। पशु के दुग्ध उत्पादन की क्षमता में वृद्धि करने के साथ-साथ हमे उसकी गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। यह संबोधन संस्थान के उपनिदेशक डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी ने दुग्ध जनित रोगों से बचाव संगोष्ठी राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान में दिये। डॉ. छंगाणी ने कहा कि स्वस्थ पशु से ही स्वस्थ उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है एवं पशुगृह मे साफ-सफाई एवं स्वच्छता रखने पर हम गुणवत्ता युक्त दुग्ध प्राप्त कर सकते है एवं यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि पशु निरोगी एवं स्वस्थ हो। इस तरह से दुग्ध जनित रोगो पर नियंत्रण भी किया जा सकता…
Read More
सेवा शिविर में हाथों हाथ मिला मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ

सेवा शिविर में हाथों हाथ मिला मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ

आदिवासी बेटी के विवाह पर मिला 51000 का संबल शहरी और ग्रामीण सेवा शिविरों में मिल रही सौगातें उदयपुर, 18 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर सेवा पखवाड़े के तहत शहरी और ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन हो रहा है। इसमें आमजन को कई योजनाओं का हाथों हाथ लाभ मिल रहा हैं। वहीं बरसों से लंबित कार्य भी मिनटों में निस्तारित होने से लोगों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ रही है। उदयपुर जिले में जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में सभी शहरी निकायों तथा तहसील वार दो-दो ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित हो रहे हैं।…
Read More
नई शिक्षा नीति के तहत स्थानीय ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासतों को मिला प्रमुखता से स्थान

नई शिक्षा नीति के तहत स्थानीय ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासतों को मिला प्रमुखता से स्थान

पाठयपुस्तकों से हटाया नहीं कालीबाई और मानगढ़ का अध्याय, सिर्फ कक्षा और पुस्तक में हुआ बदलाव आरएससीईआरटी ने आदिवासी अंचल के इतिहास की उपेक्षा के आरोपों को बताया भ्रामक उदयपुर, 18 सितम्बर। राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, उदयपुर की ओर से राज्य में पाठयक्रम एवं पाठ्यपुस्तकों के निर्माण एवं शैक्षणिक अनुसंधान के तहत हाल ही राज्य सरकार के निर्देशानुसार संपूर्ण राज्य में कक्षा प्रथम से 5वीं तक की समस्त पुस्तकों में नई शिक्षा नीति एवं राज्य पाठ्यचर्या के आलोक में पाठ्यक्रम का निर्माण किया गया है। परिषद् द्वारा संपूर्ण राज्य के विविध क्षेत्रों की भौगोलिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक…
Read More
श्री एकलिंग नाथ सेवा संगठन का स्थापना दिवस समारोह 21 को

श्री एकलिंग नाथ सेवा संगठन का स्थापना दिवस समारोह 21 को

उदयपुर। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन का दूसरा स्थापना दिवस तथा दूसरे बैच में सिलाई व ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण लेने वाली छात्राओं का विदाई कार्यक्रम 21 सितंबर को भव्य समारोह के साथ मनाया जाएगा। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि संगठन श्री बागडी ने बताया कि संगठन की स्थापना शिक्षा, चिकित्सा व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से दो साल पूर्व की गई थी। इस दौरान संगठन ने कई महत्वपूर्ण सेवा कार्य किए। सिलाई, ब्यूटी पार्लर के प्रशिक्षण से महिलाओं और युवतियों को जोडकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया। बच्चियों को गोद लेकर…
Read More
महिला मंडल स्कूल के हाॅस्टल में क्राॅकरी भेंट

महिला मंडल स्कूल के हाॅस्टल में क्राॅकरी भेंट

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर अचीवर्स की ओर से आज मुखर्जी चैक स्थित महिला मंडल स्कूल एवं होस्टल में एक सराहनीय पहल के तहत वहंा बालिकाओं के लिये क्रॉकरी का वितरण किया गया। क्लब अध्यक्ष हिमांशु कौशल ने बताया कि क्लब संरक्षक रोटे.मधु सरीन के नेतृत्व में लता कर्णावट के सहयोग से 150 फुल प्लेट,50 क्वार्टर प्लेट, 30 सूप बाउल एवं 50 आॅप लाइनर प्रदान किये गये। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष हिमांशु कौशल, सचिव प्रमिला बहल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र बहल, अनुराधा बहल, चार्टर अध्यक्ष पंकज शर्मा, चार्टर सचिव अलकेश, डॉ. ज्योत्सना एवं डॉ. लोम का सहयोग रहा और…
Read More
रोटरी क्लब उद्यम के प्रोजेक्ट अक्षय ऊर्जा परियोजना का सफल चरण जारी’

रोटरी क्लब उद्यम के प्रोजेक्ट अक्षय ऊर्जा परियोजना का सफल चरण जारी’

उदयपुर। विगत लगातार तीन वर्षों से चल रही अक्षय ऊर्जा परियोजना के अंतर्गत रोटरी क्लब उदयपुर उद्यम ने एक बार पुनः आज 3 किलोमीटर का पहाड़ी ट्रैक पूरा किया। क्लब अध्यक्ष वैभव शर्मा ने बताया कि चार और परिवारों को सोलर ट्यूब लाइट वितरित की गई। अब तक 25 परिवारों को छोटी 3 वोल्ट की सोलर लाइट और 12 परिवारों को अधिक पावर वाली सोलर ट्यूब लाइट दी जा चुकी हैं। यह परियोजना अभी भी निरंतर जारी है और बचे हुए परिवारों तक रोशनी पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। क्लब कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चैधरी ने जानकारी दी कि अब तक 2…
Read More
69वीं जिला स्तरीय स्कूल कराटे चैम्पियनशिप सम्पन्न

69वीं जिला स्तरीय स्कूल कराटे चैम्पियनशिप सम्पन्न

संघ ने 35 स्वर्ण सहित 90 पदक जीत इतिहास रचा उदयपुर। शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 14 से 17 सितम्बर तक सेक्टर 14 स्थित स्टेप बाय स्टेप स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता बड़े ही उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में उदयपुर जिला कराटे संघ के 121 खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया’ और जिले का नाम रोशन किया। उदयपुर जिला कराटे संघ के सचिव संजू सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल से मैदान में धमक जमाई और कुल 90 पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इनमें 35 स्वर्ण, 25 रजतऔर 30 कांस्य पदक…
Read More
आदिनाथ युवा संस्थान ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

आदिनाथ युवा संस्थान ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

उदयपुर। आदिनाथ युवा संस्थान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्मदिन के उपलक्ष में आशाधाम आश्रम एवं 300 से अधिक निराश्रित एवं दिव्यंाग लोगों को भोजन कराया गया। संस्थान के मुख्य संरक्षक अशोक शाह ने बताया कि इस आयोजन के लाभार्थी संदीप कोठारी थे। इस अवसर पर अशोक शाह,अध्यक्ष पवन धीरावत,सचिव महेन्द्र मादावत एवं संस्थान के परिवार सहित सभी सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम के संयोजक राजेन्द्र मुण्डलिया थे।
Read More
’नीरजा मोदी स्कूल में जिला स्तरीय अंडर 14 रोलर स्केटिंग टूर्नामेंट का समापन समारोह आयोजित’

’नीरजा मोदी स्कूल में जिला स्तरीय अंडर 14 रोलर स्केटिंग टूर्नामेंट का समापन समारोह आयोजित’

उदयपुर। शिक्षा विभाग राजस्थान के निर्देशन में नीरजा मोदी स्कूल उदयपुर की मेजबानी में खेलगांव में 69 वंे जिला स्तरीय अंडर 14 रोलर स्केटिंग टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में जिले के राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों के स्कैटरों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में नन्हे खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाते हुए 500 मीटर डी रेस, 1000 मीटर रेस, वन लेप रोड रेस,  2000 मीटर रेस, क्वॉड और इनलाइन वर्ग मुकाबलो में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किये। चार दिवसीय टूर्नामेंट के पश्चात विजेताओ हेतु समापन समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, प्रशिक्षकों व प्रबंधन…
Read More
‘‘कैलाश मानसरोवर यात्रा‘‘ के लिए आवेदन आमंत्रित

‘‘कैलाश मानसरोवर यात्रा‘‘ के लिए आवेदन आमंत्रित

30 नवम्बर तक कर सकते हैं आवेदन उदयपुर, 17 सितम्बर। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार (मिनिस्ट्री ऑफ एक्स्टर्नल अफेयर्स, जी.ओ.आई.) के माध्यम से कराई जाने वाली ‘‘कैलाश मानसरोवर यात्रा‘‘ हेतु देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के 100 तीर्थ यात्रियों को यात्रा पूर्ण करने के पश्चात अधिकतम एक लाख रूपये प्रति यात्री की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उक्त यात्रा जुलाई से सितम्बर 2025 के मध्य सम्पन्न करने के पश्चात दो माह के अन्दर (अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2025) आवदेन कर सकते है। इस वर्ष की निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में आवेदन प्राप्त होते हैं, तो उनका चयन लॉटरी…
Read More
error: Content is protected !!