वात्सल्य सेवा समिति ने मनाया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन
महाकाल मंदिर में महाआरती, गौ सेवा उदयपुर। वात्सल्य सेवा समिति प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया वात्सल्य सेवा समिति द्वारा आज देश के प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी का जन्मदिन महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना आरती कर एवं गौ सेवा कर मनाया गया। गायों को चारा खिलाया गया एवं गुड़ खिलाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश का नाम पूरे विश्व में किया है आज भारत एक महाशक्ति बन गया है मोदी जी के द्वारा ही यह सब कुछ संभव हो पाया है। मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर…
