उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा “वोट चोर – गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान” की शुरुआत कल से

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। 17 सितंबर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा देश में हो रही वोट चोरी का खुलासा किया है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कल दिनांक 18 सितंबर को दोपहर 1 बजे “वोट चोर- गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान की बैठक आयोजित होगी। सवीना सब सिटी सेंटर स्थित कृष्णा ट्रेवल्स कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त हस्ताक्षर अभियान प्रभारी सुशील पारीख, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती इंदिरा मीणा (विधायक) भी भाग लेंगे। बैठक में एआईसीसी सदस्य/पीसीसी सदस्य/प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारीगण/सांसद प्रत्याशी/ पूर्व सांसद/विधायक/विधायक प्रत्याशी/ पुर्व विधायक/पुर्व जिलाध्यक्ष/जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण/प्रधान/उप प्रधान/ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकारिणी/ मंडल अध्यक्ष व कार्यकारिणी /पूर्व जिला प्रमुख/ पूर्व उप जिला प्रमुख/ प्रधान/उप प्रधान/पूर्व प्रधान/ पूर्व उप प्रधान/नगर निकाय अध्यक्ष//उपाध्यक्ष/पार्षद/पूर्व पार्षद/पुर्व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण/पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष/जिला परिषद् सदस्य/ पंचायत समिति सदस्य/अग्रिम संगठनो के सेवादल कांग्रेस ,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं विभागो और प्रकोष्ठो के अध्यक्षगण व कार्यकारिणी / वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित होंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!