आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पहाडा थाना क्षेत्र में थाना अधिकारी उम्मेदी लाल के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए सहायक उप निरीक्षक सोमा लाल द्वारा रविवार 27 जुलाई देर शाम गश्त के दौरान डीकडी कुआं आडीवली में अभियुक्त वाल चंद पुत्र जीवा जाती गरासिया निवासी खराड़ीवाड़ा द्वारा अवैध रूप से अपने कब्जे में 6 लीटर देसी हथकड़ी शराब रखने एवं परिवहन करते हुए पाए जाने पर संज्ञान लेते हुए प्रकरण दर्ज किया। अभियुक्त द्वारा शराब से भरे जरीकेन को बीच सड़क पर छोड़ भाग जाने से बीट प्रभारी द्वारा अभियुक्त की पहचान की गई। थाना अधिकारी ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर हेड कांस्टेबल गौतम लाल द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!