डांगियों का गुडा को अंडरपास से जोडने के लिए सर्विस रोड का निर्माण, सांसद डॉ रावत की मांग पर केंद्रीय मंत्री गडकरी का जवाब
अंडरपास नहीं होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, जनसुनवाई में आए मामले पर सांसद ने दिखाई गंभीरता उदयपुर। ग्राम पंयायत लखावली के राजस्व ग्राम डांगियों का गुडा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर अंडरपास निर्माण की ग्रामीणों की मांग जल्दी पूरी हो जाएगी। इसके लिए सर्विस रोड का निर्माण करवाया जा रहा है। इस संबंध में सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा गया था। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद डॉ रावत को भेजे गए पत्र में जानकारी दी है कि विभाग ने इस मामले की जांच करवा ली है।…
