महाराणा प्रताप एवं गुरू वरिष्ठ पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित
उदयपुर, 18 जुलाई। राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद जयपुर द्वारा गुरू वरिष्ठ एवं महाराणा प्रताप पुरस्कार हेतु प्रशिक्षकों एवं उत्कृष्ट खिलाडियां से आवेदन पत्र आमत्रित किए गए हैं। जिला ख्ेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि इन पुरस्कारों हेतु राजस्थान के मूल निवासी प्रशिक्षक एवं खिलाडी आवेदन कर सकते हैं। गुरू वशिष्ठ पुरसकार हेतु ऐसे प्रशिक्षक जिनसे प्रशिक्षित खिलाडियों ने विगत चार वर्षो में अर्न्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है इसके पात्र होंगे। खिलाडियां द्वारा नॉन ज्यूडिशल स्टाम्प पेपर पर इस बात का प्रमाण पत्र देना होगा कि उन्हें इन्हीं प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया है इसके अतिरिक्त…
