Month: July 2025

श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी व नगर भ्रमण की तैयारियों बैठक 

श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी व नगर भ्रमण की तैयारियों बैठक 

उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मन्दिर श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति एवं श्रावण महोत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 04 अगस्त 2025 को निकलने वाली शाही सवारी व नगर भ्रमण की तैयारियों के संबंध में समीक्षा एवं शाही सवारी को व्यापक व भव्य बनाने पर चर्चा की गई। प्रन्यास सचिव चन्द्रषेखर दाधीच ने बताया कि प्रन्यास ट्रस्ट द्वारा तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर परिसर में विभिन्न झांकियों की साफ-सफाई, रंग रोगन, सजावट का कार्य अन्तिम पायदान पर हैे, नगर भ्रमण मार्ग में सजावट कार्य को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। प्रन्यास अध्यक्ष तेज…
Read More
हिन्दुस्तान जिंक़ और एआईएफएफ द्वारा जावर में उत्तर भारत की पहली टेक्नॉलोजी आधारित फुटबॉल गल्र्स एकेडमी की शुरूआत

हिन्दुस्तान जिंक़ और एआईएफएफ द्वारा जावर में उत्तर भारत की पहली टेक्नॉलोजी आधारित फुटबॉल गल्र्स एकेडमी की शुरूआत

भारत में महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक पहल गल्र्स रेजीडेन्शियल एकेडमी के लिए एआईएफएफ के साथ पार्टनरशीप, पहले बैच में 20 बालिकाएं (अंडर-15) होंगी शामिल उदयपुर। समानता, सशक्तिकरण और भारत में फुटबॉल क्रांति लाने के एक नए युग की शुरुआत करते हुए, वेदांता समूह की कंपनी हिन्दुस्तान जिंक़ और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ एआईएफएफ ने उत्तर भारत की पहली टेक्नॉलोजी आधारित जिंक़ फुटबॉल गल्र्स एकेडमी की शुरूआत की। यह अकादमी हिन्दुस्तान जिंक़ के सीएसआर कार्यक्रम के तहत् बुनियादी स्तर पर फुटबॉल क्रांति की पहल है। एआईएफएफ इस गल्र्स अकादमी को तकनीकी और रणनीतिक सहायता प्रदान करेगा।…
Read More
चतुर्वेणी संगम व भजन संध्या की रहेगी धूम

चतुर्वेणी संगम व भजन संध्या की रहेगी धूम

उदयपुर, 30 जुलाई : कल्लाजी राठौड़ के जन्मोत्सव पर 1 अगस्त को काली कल्याण गातोड़ जी धाम, श्री काली कल्याण गतोड़ सेवा संस्थान ट्रस्ट, सर्व संप्रदाय संत समाज एवं सर्व समाज के संयुक्त तत्वावधान में चतुर्वेणी संगम व भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के संयोजक डॉ. प्रदीप कुमावत व महंत नारायण दास वैष्णव ने बताया कि सांय 5:15 बजे बोहरा गणेश जी तिराहे पर काली कल्याण गतोड़जी, सांवरिया सेठ, श्री चतुर्भुज हनुमानजी व बोहरा गणेश जी की झांकियों का मिलन होगा। यहां महाआरती के प त सभी झांकियां रेलवे ग्राउंड ठोकर चौराहा स्थित भजन संध्या स्थल…
Read More
राज्यपाल श्री बागडे़ ने कोटड़ा में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

राज्यपाल श्री बागडे़ ने कोटड़ा में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

जनजातीय समाज की प्रकृति से आत्मीयता को बताया प्रेरणा स्रोत उदयपुर, 30 जुलाई। कोटड़ा प्रवास के दौरान राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे़ ने बुधवार देर शाम पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस कोटड़ा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मातृभूमि और प्रकृति दोनों का सम्मान हमारी संस्कृति का हिस्सा है, और एक पेड़ माँ के नाम अभियान इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। राज्यपाल ने जनजातीय समाज की जीवनशैली और प्रकृति से गहरे जुड़ाव का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि “आदिवासी समाज…
Read More
वैदिक शास्त्रों में निहित है ब्रह्मांड की उत्पत्ति का वैज्ञानिक रहस्य – डॉ. प्रदीप कुमावत

वैदिक शास्त्रों में निहित है ब्रह्मांड की उत्पत्ति का वैज्ञानिक रहस्य – डॉ. प्रदीप कुमावत

श्रावण में शिव तत्व की व्यापकता और दैनिक जीवन में उसकी व्याप्ति पर व्याख्यान उदयपुर 30 जुलाई। अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति की विशेष व्याख्यानमाला के अंतर्गत आज आलोक संस्थान सेक्टर 11 में आयोजित एक वैदिक व्याख्यान में प्रसिद्ध विचारक एवं शिक्षाविद् डॉ. प्रदीप कुमावत ने शास्त्रों में वर्णित ब्रह्मांड की उत्पत्ति को लेकर गहराई से प्रकाश डाला। डॉ. कुमावत ने कहा कि परम ब्रह्म की इच्छा से सृष्टि का आरंभ हुआ, और सबसे पहली अनुभूति कम्पन थी जिससे ध्वनि का प्रकट होना संभव हुआ। यह ध्वनि ही "ओंकार" के रूप में प्रकट हुई, जो न केवल सृष्टि का प्रारंभिक…
Read More
राजस्थान में पहली बार देखी गई ‘लेसर ब्ल्यू-विंग’ ड्रैगनफ्लाई

राजस्थान में पहली बार देखी गई ‘लेसर ब्ल्यू-विंग’ ड्रैगनफ्लाई

उदयपुर का झाड़ोल बना जैव विविधता की नई पहचान - डॉ. कमलेश शर्मा जयपुर,29 जुलाई। नैसर्गिक सौंदर्यश्री से लकदक समृद्ध जैव विविधता वाली राजस्थान की धरती ने एक बार फिर जैव विविधता की दृष्टि से नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हाल ही में उदयपुर जिले की झाड़ोल तहसील के ब्राह्मणों का खेरवाड़ा गांव में एक दुर्लभ ड्रैगनफ्लाई देखी गई है, जिसे वैज्ञानिक समुदाय में रायोथेमिस ट्रायन्गुलेरिस (Rhyothemis triangularis) के नाम से जाना जाता है। इस दुर्लभ प्रजाति की ड्रैगनफ्लाई की पहचान उदयपुर के सेवानिवृत्त वन अधिकारी और ख्यातिप्राप्त पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. सतीश कुमार शर्मा और फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी के…
Read More
ऑपरेशन ‘भौकाल’ के तहत रागेश्वरी पुलिस और डीएसटी टीम का बड़ा एक्शन: 10.45 लाख का 69.7 किलो डोडा पोस्त जब्त, एक महिला गिरफ्तार

ऑपरेशन ‘भौकाल’ के तहत रागेश्वरी पुलिस और डीएसटी टीम का बड़ा एक्शन: 10.45 लाख का 69.7 किलो डोडा पोस्त जब्त, एक महिला गिरफ्तार

पशु चारे के कमरे में छिपाकर रखा था डोडा पोस्त, अवैध कारोबार में लिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी जयपुर, 30 जुलाई। जोधपुर रेंज में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन भौकाल" के तहत पुलिस थाना रागेश्वरी और जिला स्पेशल टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 69 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक महिला तस्कर कमला निवासी रावली नाड़ी, नेहरावास को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र…
Read More
करंट की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

करंट की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

उदयपुर, 30 जुलाई: गोगुंदा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत वीरपुरा के टेपरो की बोर गांव में बुधवार को करंट लगने से 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान खुमा पुत्र सवा भील के रूप में हुई है। घटना उस वक्त हुई जब खुमा अपने घर के बाहर लगे बिजली मीटर के पास काम कर रहा था। इसी दौरान खुले और लटकते तारों की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। सरपंच कालू लाल गमेती को सूचित किया गया, जिन्होंने ओगणा…
Read More
रात के समय घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को दबोचा, चोरी का सामान बरामद

रात के समय घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को दबोचा, चोरी का सामान बरामद

उदयपुर, 30 जुलाई: गोराणा गांव में एक घर में रात को घुसकर की गई चोरी की वारदात का खुलासा झाड़ोल थाना पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल, एलईडी टीवी, दो एंड्रॉयड मोबाइल और केबल वायर बरामद किए हैं। प्रकरण में चुन्नीलाल पुत्र अम्बालाल निवासी गोराणा ने 25 जुलाई को रिपोर्ट दी कि रात करीब 12 से 1 बजे के बीच दो युवक घर में घुसे और मोबाइल, टीवी व केबल चुराकर मोटरसाइकिल से भागने लगे। जाग हो जाने पर उसने भागते हुए दोनों आरोपियों को पहचान लिया,…
Read More
फाइनेंस कर्मियों को लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड अविनाश मीणा गिरफ्तार

फाइनेंस कर्मियों को लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड अविनाश मीणा गिरफ्तार

उदयपुर, 30 जुलाई: जिले में हाईवे पर सक्रिय एक लुटेरी गैंग के मास्टरमाइंड को गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डूंगरपुर के बिछीवाड़ा निवासी 25 वर्षीय अविनाश मीणा के रूप में हुई है, जिस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार अविनाश फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारियों को निशाना बनाने वाली एक संगठित गैंग का मुख्य सरगना है। थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने बताया कि अविनाश और उसके साथी उदयपुर, सलूंबर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में किश्त की रकम वसूलने वाले फाइनेंस कर्मियों की रेकी करते थे। जब कर्मचारी…
Read More
error: Content is protected !!