कितनी भी मुश्किल परिस्थितियां हो, कभी स्कूल जाना बंद मत करना – राज्यपाल श्री बागड़े
कोटड़ा में राज्यपाल ने किया बालक-बालिकाओं से आह्वान आमजन व लाभार्थियों से संवाद चिकित्सा शिविर का किया अवलोकन उदयपुर, 31 जुलाई। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे़ ने आदिवासी बालक-बालिकाओं का आह्वान करते हुए कहा कि चाहे कितनी भी मुश्किल परिस्थितियां क्यों नहीं हो, लेकिन विद्यालय जाना बंद मत करना, क्योंकि शिक्षा से ही परिवार और समाज के उत्थान का राह प्रशस्त होगी। राज्यपाल श्री बागड़े अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उदयपुर जिले के जनजाति बहुल कोटड़ा ब्लॉक के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन गुरूवार को एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय परिसर में आयोजित संवाद कार्यक्रम को…
