Month: July 2025

रोटरी क्लब उदयपुर का शपथग्रहण समारोह आज

रोटरी क्लब उदयपुर का शपथग्रहण समारोह आज

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर का वर्ष 2.25-26 का शपथग्रहण समारोह शनिवार सांय 7 बजे रोटरी बजाज भवन में आयोजित किया जायेगा। पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने बताया कि समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष दीपक मेहता ,सचिव विनीत दमानी सहित नवगठित कार्यकारिणी शपथ लेगी। समारोह के मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी होंगे। शपथ निर्मल सिंघवी दिलायेंगे।
Read More
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट द्वारा एंटरप्रेन्यूअर ऑफ़ द ईयर का सर्वश्रेष्ठ उद्यमी पुरस्कार मिला उदयपुर के राहुल वीरवाल को

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट द्वारा एंटरप्रेन्यूअर ऑफ़ द ईयर का सर्वश्रेष्ठ उद्यमी पुरस्कार मिला उदयपुर के राहुल वीरवाल को

उदयपुर। हाल ही में संपन्न हुए एकलिंगजी स्थित आई.टी.सी होटल में अंतरराष्ट्रीय होटल प्रबंधन संस्थान की ओर से उदयपुर के उद्यमी राहुल वीरवाल को सर्वश्रेष्ठ उद्यमी पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय अतिथि दिवस 2025 के उपलक्ष में भारत के मुख्यालय वाले एक प्रमुख आथित्य शिक्षा ब्रांड अंतरराष्ट्रीय होटल प्रबंधन संस्थान अंतरराष्ट्रीय आथित्य, परिषद लंदन के सहयोग से प्रदान किया गया। राहुल ने 7 वर्ष पूर्व पिज़्ज़ा बस्ट के नाम से उदयपुर में एक शानदार रेस्टोरेंट लगाया। इन 7 वर्ष की अवधि में ही इन्होंने भारत में अपने आलीशान 40 रेस्टोरेंट खड़े कर दिए। रोटरी क्लब उदय के…
Read More
’ऐश्वर्या कॉलेज  में बाल गंगाधर तिलक जयंती पर विविध कार्यक्रम’

’ऐश्वर्या कॉलेज  में बाल गंगाधर तिलक जयंती पर विविध कार्यक्रम’

उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज, उदयपुर में महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और राष्ट्रवादी  लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत लोकमान्य तिलक के चित्र पर माल्यार्पण  के साथ हुई। विद्यार्थियों ने लेख लेखन, निबंध और नैतिक कहानियों  के माध्यम से तिलक जी के विचारों, उनके संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए प्रसिद्ध नारे “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा“ को स्मरण किया। छात्रों द्वारा लिखे गए लेखों में तिलक जी के जीवन से जुड़ी प्रेरक घटनाओं का उल्लेख किया गया। कई विद्यार्थियों ने उनकी राष्ट्रभक्ति, शिक्षा के प्रति…
Read More
हमारी दौड़ धर्म के पीछे है या धन के पीछेः विपुलप्रभाश्री

हमारी दौड़ धर्म के पीछे है या धन के पीछेः विपुलप्रभाश्री

उदयपुर। सूरजपोल स्थित दादाबाड़ी में साध्वी विपुल प्रभा श्रीजी ने कहा कि मोक्ष के लिए मनुष्य गति आवश्यक है। चार गतियों से नही चारित्र से मोक्ष मिक सकता है। मनुष्य गति मिली है तो आपके हाथ में है कि अपना जीवन किस ओर जाना है। रोज का जीवन निर्भर करता है कि हम क्या कर रहे हैं। खुद का रोज आकलन कर रहे हैं। जीवन पर सब निर्भर है कि कैसे चला रहे हैं। धर्मवाद और धनवाद। धर्ममय और धनमय। शब्द का फर्क सिर्फ एक ही है लेकिन जीवन इधर से उधर हो जाता है। हमारी दौड़ धर्म के पीछे…
Read More
निःशुल्क मोबाइल प्रशिक्षण का समापन

निःशुल्क मोबाइल प्रशिक्षण का समापन

उदयपुर, 24 जुलाई। नारायण सेवा संस्थान में संचालित निःशुल्क रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के तहत गुरुवार को मोबाईल सुधार प्रशिक्षण केंद्र के 51वें बेच का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने इन दिव्यांग एवं निर्धन प्रशिक्षणार्थियों को समापन समारोह में प्रमाण पत्र व मोबाईल सुधार किट भेंट किए। संचालन प्रशिक्षक अर्जुन सिंह ने किया।
Read More
हरियाली अमावस्या पर हरियाले हिण्डोलने में विरोज ठाकुरजी

हरियाली अमावस्या पर हरियाले हिण्डोलने में विरोज ठाकुरजी

फतहनगर। यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में गुरूवार को हरियाली अमावस्या पर हरियाले हिण्डोलने का मनोरथ किया गया। मनोरथ का आयोजन एकादशी से ही शुरू हो गया था। आज हरियाली अमावस्या होने से ठाकुरजी को नवनीत प्रियाजी के संग फूल पत्तियों से बनाए गए मनमोहक हिण्डोलने में विराजित किया गया। आज दिनभर इस विशेष मनोरथ को लेकर मंदिर में भक्तों द्वारा तैयारी की गई। मंदिर के गर्भगृह के सामने ही आयोजित इस मनोरथ के तहत ठाकुरजी को स्वर्णाभूषण धराए गए। गुलाब के पुष्पों के बीच विराजित ठाकुरजी एवं नवनीत प्रियाजी का मनमोहक श्रृंगार किया गया। ठाकुरजी के मुख पर बांसुरी,हाथों में…
Read More
गुरु माता-पिता रूप छत का साया महत्वपूर्ण होता -आचार्य ज्ञानेश

गुरु माता-पिता रूप छत का साया महत्वपूर्ण होता -आचार्य ज्ञानेश

उदयपुर। न्यू भूपालपुरा में स्थित अरिहंत भवन में णमोत्थुणं सिद्ध साधक वचन सिद्ध योगी आचार्य प्रवर ज्ञानचंद्र महाराज ने बड़ों की छाया सब कुछ पाया“ विषय पर धर्म सभा में कहा कि घर का मुखिया बनना आसान नहीं है। जो टीन शेड के समान है। वो बारिश, ओला, तूफान सब सहन करता है, फिर भी लोग कहते हैं यह गम जल्दी होता है और आवाज भी करता है। मां-बाप भी शेड के समान है। वे सब कुछ झेलते हैं। यह शेड ही बचा रहा है, सुरक्षा दे रहा है, फिर भी ना समझा बच्चे इसे नहीं समझ पाते हैं। वे…
Read More
इंटरनेशनल सेल्फ केयर डे पर राजस्थान विद्यापीठ होम्योपैथिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल द्वारा रक्त जांच शिविर का हुआ आयोजन

इंटरनेशनल सेल्फ केयर डे पर राजस्थान विद्यापीठ होम्योपैथिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल द्वारा रक्त जांच शिविर का हुआ आयोजन

एनएबीएच प्रमाणित लैब मेडिसेंटर और विद्यापीठ के होम्योपैथिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल के बीच एमओयू। उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ उदयपुर के संघटक राजस्थान विद्यापीठ होम्योपैथिक  कॉलेज एवं हॉस्पिटल, डबोक द्वारा कुलपति प्रो एसएस सारंगदेवोत के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय परिसर में "इंटरनेशनल सेल्फ केयर डे" पर एनएबीएच प्रमाणित लैब मेडिसेंटर और राजस्थान विद्यापीठ होम्योपैथिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल के मध्य स्वास्थ्य क्षेत्र में समाजजन को लाभ की दृष्टि से एमओयू करते हुए रक्त की सभी महत्वपूर्ण जांच 70% से अधिक रियायत दर पर की गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अमिया गोस्वामी ने बताया कि संस्था के सभी सदस्यों तथा समाज के…
Read More
शहर में निकाली भव्य गंगा कलश यात्रा, महाआरती में उमड़े भक्तगण

शहर में निकाली भव्य गंगा कलश यात्रा, महाआरती में उमड़े भक्तगण

विशाल कावड़ यात्रा आगामी 29 जुलाई को पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से किया स्वागत महादेव के लगे जयकारे ........ उदयपुर 24 जुलाई / शिव महोत्सव समिति की ओर से आगामी 29 जुलाई को गंगा के चौथे पाये गंगोदभव से उभयेश्वर महादेव तक की निकाली जाने वाली 20वीं विशाल कावड यात्रा के हर वर्ग की भागीदारी को लेकर  आयोजित सात दिवसीय समारोह के चौथे दिन गुरूवार को पानेरियों की मादड़ी स्थित परशुराम चौराहे पर विप्र फाउण्डेशन जॉन ए की ओर से भव्य महाआरती एवं गंगा कलश यात्रा निकाली गई। संयोजक नरेन्द्र पालीवाल ने बताया कि पांच पवित्र नदियों से लाये पवित्र…
Read More
बाठरड़ा खुर्द में आबादी में घुसा लेपर्ड, कार के सामने आया तो युवकों ने बनाया वीडियो

बाठरड़ा खुर्द में आबादी में घुसा लेपर्ड, कार के सामने आया तो युवकों ने बनाया वीडियो

ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने लगाया पिंजरा उदयपुर, 24 जुलाई : जिले के वल्लभनगर क्षेत्र के बाठरड़ा खुर्द गांव में एक बार फिर से दो लेपर्ड की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार रात करीब 9:22 बजे गांव लौट रहे युवकों ने अपनी कार के सामने अचानक एक लेपर्ड को देखा। मेनारिया ब्राह्मण समाज के नोहरे के पास कार की हेडलाइट पड़ते ही लेपर्ड तेजी से छलांग मारकर तालाब की ओर भाग गया। कार में सवार युवकों ने उस पल का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब वायरल हो चुका है। इस घटना के…
Read More
error: Content is protected !!