पेंशनर समाज द्वारा प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को दिया गया ज्ञापन
(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा खेरवाड़ा के अध्यक्ष जीवतराम ननोमा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी खेरवाड़ा को प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम आठवें वेतन आयोग के अंतर्गत पेंशन निर्धारण में पूर्ववत समान लाभ सुनिश्चित किए जाने हेतु ज्ञापन प्रस्तुत किया। ज्ञापन में बताया गया है कि भारत सरकार द्वारा संसद में पारित केंद्रीय सिविल सेवा पेंशन नियमों एवं संचित निधि से पेंशन व्यय के सिद्धांतों से संबंधित विधेयक के फल स्वरुप यह व्यवस्था स्थापित की गई है कि सरकार अब पूर्व पेंशन भोगियों और वर्तमान पेंशन भोगियों के मध्य भेदभाव कर सकती है। ज्ञापन में…
