ग्राम रोजगार सहायक संघ खेरवाड़ा ने दिया जनजाति मंत्री को ज्ञापन 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
 (प्रतीक जैन)
खेरवाड़ा, ग्राम रोजगार सहायक संघ खेरवाड़ा एवं अन्य ब्लॉक के पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष रोशन लाल शर्मा के निर्देशन में जनजाति मंत्री राजस्थान सरकार बाबूलाल खराड़ी को ग्रामीण विकास विभाग में ग्राम रोजगार सहायकों को वित्त विभाग से प्रदत्त सहमति की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर नियमित नियुक्ति दिलवाने हेतु ज्ञापन प्रस्तुत किया। ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम रोजगार सहायक पिछले 15 वर्षों से लगातार अल्प वेतन में अपनी ग्राम पंचायत स्तर पर लगातार सेवाएं दे रहे हैं। अक्टूबर 2023 में वित्त विभाग द्वारा सहमति दिए जाने के बावजूद भी उक्त पदों की प्रशासनिक स्वीकृति जारी नहीं होने से ग्राम रोजगार सहायक परेशानियों से जूझ रहे हैं। ज्ञापन में अल्प मानदेय में कार्यरत ग्राम रोजगार सहायकों को नियमित नियुक्ति दिलाने का आग्रह किया गया है। ज्ञापन प्रस्तुत करने में खेरवाडा ब्लोक से अनिल मीणा ,अमृत लाल सालवी, रमेश लबाना, अनिल मेघवाल सहित नरेगा कार्मिक उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!