ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर हुए शिविर, आमजन को हाथों हाथ मिली राहत
पं दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़े का आगाज संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर ने किया शिविरों का निरीक्षण, दिए निर्देश उदयपुर, 24 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील पहल के तहत समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान कर उसका जीवन स्तर उंचा उठाने की मंशा से प्रदेश भर में मंगलवार से पं दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़े का आगाज हुआ। उदयपुर जिले में भी पहले दिन प्रत्येक तहसील की दो से तीन ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित हुए। इसमें राजस्व, बिजली, पानी सहित सभी विभागों की 63 से अधिक सेवाएं मौके पर…
