Month: June 2025

महाराणा प्रताप जैसा शौर्य और समर्पण हो तो भामाशाह स्वतः आ जाते हैं – कटारिया 

महाराणा प्रताप जैसा शौर्य और समर्पण हो तो भामाशाह स्वतः आ जाते हैं – कटारिया 

उदयपुर 24 जून । विज्ञान समिति में महामहिम श्रीमान गुलाब चन्द कटारिया, राज्यपाल-पंजाब एवं प्रशासक केन्द शासित प्रदेश चंडीगढ़, के करकमलों द्वारा आर्य भट्ट विज्ञान चेतना केन्द्र के विस्तार कक्ष का सोमवार शाम लोकार्पण किया गया।  यह कक्ष उदयपुर के पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा की सांसद निधि से निर्मित हुआ। इस समारोह के विशिष्ट अतिथि अर्जुन लाल जी मीणा-पूर्व सांसद, उदयपुर एवं विज्ञान समिति के प्रमुख संरक्षक सदस्य के एल बोहरा, ने उपस्थित रहकर लोकार्पण कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। अतिथियों ने कक्ष का अवलोकन किया और कक्ष के लिए निर्धारित रोबोटिक्स एवं AI से संबंधित भावी योजना से अवगत…
Read More
राजीविका का गठन एवं नए कार्यालय का उद्घाटन

राजीविका का गठन एवं नए कार्यालय का उद्घाटन

 (प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद राजीविका नयागांव अंतर्गत संचालित क्लस्टर लेवल फेडरेशन छानी एवं भोमटावाड़ा के बढ़ते कार्यभार को देखते हुए नयागांव स्थित नए क्लस्टर जय सांवरिया राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड नयागांव का गठन एवं कार्यालय उद्घाटन किया गया। जिसमे कई महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नयागांव प्रधान कमला देवी ने राजीविका द्वारा दिये गए ऋण को आजीविका बढ़ाने के लिए उपयोग में लेने हेतु एवम समय पर क़िस्त भरने हेतु बताया। सरेरा सरपंच दुर्गा देवी ने विभिन्न कुटीर उधोग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। ब्लॉक परियोजना प्रबंधक खेरवाड़ा दीक्षा वैष्णव, नयागांव…
Read More
दस फिट लम्बे अजगर को ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

दस फिट लम्बे अजगर को ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, तहसील के भाटकी ग्राम पंचायत में रमेश पुत्र धूला के घर के पास 10 फीट लंबा अजगर पकड़ा गया जिसमें मुख्य भूमिका वर्तमान शिक्षक और पूर्व वनकर्मी मनीष गरासिया और वर्तमान वन विभाग कर्मचारी शंभू सिंह गरासिया एवं साथी भेरू सिंह शिक्षक ने निभाई । स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता परेश पटेल ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग अजगर को बोरे में बंद कर रेस्क्यू करके जावली के जंगलों में छोड़ा गया।
Read More
विद्यानिकेतन प्राथमिक विद्यालय का थाणा गाँव में शुभारंभ

विद्यानिकेतन प्राथमिक विद्यालय का थाणा गाँव में शुभारंभ

  (प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, थाणा गाँव में विद्या भारती संस्थान, उदयपुर द्वारा संचालित विद्यानिकेतन प्राथमिक विद्यालय का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आरंभ गायत्री परिवार द्वारा यज्ञ एवं पूजन के साथ हुआ।मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी रहे, अध्यक्षता पूर्व विधायक नानालाल अहारी ने की। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, सह प्रांत कार्यवाह नारायण लाल गमेती एवं विद्या भारती जिला सचिव कालूलाल चौबीसा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।अतिथियों का परिचय धर्म जागरण के पदाधिकारी पन्ना लाल मीणा ने प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य रमा पानेरी, विमल कोठारी, अमृत लाल पंचाल व अन्य समिति सदस्यों द्वारा पारंपरिक स्वागत किया…
Read More
मावली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन

मावली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन

फतहनगर .  उदयपुर जिले के मावली में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल के नाम एसडीएम रमेश सीरवी को ज्ञापन सौपा गया जिसमें बताया कि  मावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भानसोल में सांसद एंव विधायक प्रतिनिधि की उपस्थिति में लोकार्पण कार्यक्रमो मे गांव की प्रथम नागरिक महीला सरपंच को आमंत्रित नही किया गया। यह नारी का घोर अपमान है। इस कार्यकम मे सभी एक ही पार्टी के पदाधिकारीयो को ही आमंत्रित किया है। अन्य दलो के निर्वाचित विधायक एंव प्रधान एंव सरपंच तक को आमंत्रित नहीं किया…
Read More
पंजाब के राज्यपाल श्री कटारिया 28 से उदयपुर में

पंजाब के राज्यपाल श्री कटारिया 28 से उदयपुर में

उदयपुर, 24 जून। पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया 28 जून से 3 जुलाई तक उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। श्री कटारिया 28 जून को दोपहर 2.45 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। अगले दिन 29 जून को सुबह 11.30 बजे बालोतरा स्थित नाकोड़ा जी मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री कटारिया 30 जून को शाम 7.30 बजे पुनः उदयपुर आकर रात्रि विश्राम करेंगे। 1 जून को श्री कटारिया सुबह 9 बजे आयड़ नदी पर पहुंच कर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात् 10.15 बजे…
Read More
रथयात्रा की गरिमा और व्यवस्थाएं बनाए रखने में करें सहयोग : जिला मजिस्ट्रेट

रथयात्रा की गरिमा और व्यवस्थाएं बनाए रखने में करें सहयोग : जिला मजिस्ट्रेट

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 27 को शांति और सौहार्द के साथ सुव्यवस्थित रूप से निकले रथयात्रा - जिला पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर तैयारी बैठक उदयपुर, 24 जून। आगामी 27 जून को प्रस्तावित भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित कराने को लेकर जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें रथ यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं, सुरक्षा बंदोबस्त, यातायात व्यवस्था आदि पर सुझाव आमंत्रित करते हुए आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। प्रारंभ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा ने सभी का स्वागत करते हुए…
Read More
रूपसागर तालाब पेटे में 7 बाउंड्रीवॉल, 1 प्लींथ लेवल व 3 मकान ध्वस्त

रूपसागर तालाब पेटे में 7 बाउंड्रीवॉल, 1 प्लींथ लेवल व 3 मकान ध्वस्त

-यूडीए ने की तालाब का स्वरुप बिगाड़ने के खिलाफ कार्रवाई उदयपुर, 24 जून। शहर के राजस्व गांव आयड़ में रूपसागर तालाब के पेटे में बिना अनुमति किए जा रहे अवैध पक्के निर्माण करने के खिलाफ उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने मंगलवार को भारी लवाजमे के साथ पहुंचकर कार्रवाई की। मौके पर करीब एक दर्जन अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि राजस्व ग्राम आयड़ स्थित रूपसागर तालाब पेटा की भूमि पर किसी भी प्रकार के पक्के निर्माण की अनुमति नहीं है। उक्त भूमि पर लोगों द्वारा पक्की चार दीवारी एवं पक्के निर्माण किए जा रहे…
Read More
किसानों ने गांवों से आकर उदयपुर में कलेक्ट्री पर किया प्रदर्शन

किसानों ने गांवों से आकर उदयपुर में कलेक्ट्री पर किया प्रदर्शन

-सात वर्षों का अफीम डोडा चूरा मांगने के नोटिस का विरोध, फार्म-सी भरवाकर समाधान कराने की मांग उदयपुर, 24 जून। जिले के मावली, वल्लभनगर, भींडर, कानोड़ के किसानों ने अफीम डोडा चूरा के निरस्तीकरण की मांगों को लेकर मंगलवार को उदयपुर जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही एडीएम (प्रशासन) और उसके बाद आबकारी आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। मावली, वल्लभनगर, भींडर, कानोड़ से बड़ी संख्या में किसान मंगलवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचते हुए टाउन हाल प्रांगण में एकत्रित हुए। वहां से रैली निकालते हुए देहलीगेट होते हुए कलेक्ट्री पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।…
Read More
लोकतंत्र सैनानियों व आश्रितों का सम्मान समारोह 25 को

लोकतंत्र सैनानियों व आश्रितों का सम्मान समारोह 25 को

जिला कलक्टर ने ली तैयारी बैठक उदयपुर, 24 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार 25 जून को प्रदेश भर में लोकतंत्र सैनानियों एवं आश्रितों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। उदयपुर में लोकतंत्र सैनानियों का सम्मान समारोह बुधवार शाम 6 बजे आरटीडीसी की होटल कजरी में जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में होगा। जिला कलक्टर नमित मेहता ने मंगलवार सुबह कलक्ट्रेट कक्ष में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व एडीएम सिटी वारसिंह ने अवगत कराया कि उदयपुर में 49 लोकतंत्र सैनानी तथा 5 आश्रितों सहित कुल 54 का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम को…
Read More
error: Content is protected !!