पात्र वंचित परिवारों को मिल सकेगा प्रधानमंत्री आवास
प्रधानमंत्री आवास योजना-(ग्रामीण) का नया सर्वे प्रारम्भ लाभार्थी आवास प्लस 2024 मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं भी कर सकेंगे पंजीयन विभाग ने की जारी की गाइडलाइन उदयपुर, 9 जनवरी। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत राज्य सरकार ने ‘‘सभी को आवास ’’ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में सर्वेयरों की नियुक्ति करते हुए, पात्र लाभार्थियों का सर्वेक्षण प्रारंभ करा दिया है। लाभार्थी स्वयं के स्तर पर मोबाइल एप्प के माध्यम से स्वयं का सर्वे कर प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमेन्द्र नागर ने बताया कि ग्रामीण विकास…
