स्वच्छता उद्यमी योजना (नमस्ते) के प्रस्ताव 20 फरवरी तक आमंत्रित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 8 जनवरी। अनुजा निगम की ओर से स्वच्छता उद्यमी योजना (नमस्ते) योजना के तहत ऋण के प्रस्ताव 20 फरवरी तक आमंत्रित किये गये है। निगम के सहायक परियोजना प्रबंधक ने वीना मेहरचंदानी ने बताया कि योजनान्तर्गत सफाई कर्मचारियों (सफाई मित्र) को सफाई मशीन यथा गटर टैंक एवं ट्रेक्टर, मोबाइल टॉयलेट, सुलभ शौचालय निर्माण-कंपोस्ट खाद का वाहन व कचरा संग्रहण के वाहन मशीन क्रय करने हेतु ऋण के प्रस्ताव ऑफलाइन आवेदन के आधार पर प्रशासनिक स्वीकृति मय मांग पत्र एवं कोटेशन सहित जारी कर जिला परिषद स्थित अनुजा निगम के जिला कार्यालय को 20 फरवरी भिजवा सकते हैं, ताकि सफाई कर्मचारियों को सफाई की मशीनों के लिए ऋण स्वीकृत किया जा सके। ऋण वितरण का कार्य पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जावेगा।
उन्होंने बताया कि आशार्थियों को ऑफलाइन आवेदन फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज .जाति प्रमाण पत्र, जन आधार, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र-बीपीएल राशन कार्ड, निगम द्वारा निर्धारित 100 रूपये के स्टाम्प पर दो सरकारी कार्मिको का जमानतनामा, हस्ताक्षरित चैक (20), बैंक पासबुक प्रति, स्वयं प्रमाणित नो ड्यूज, मूल निवास प्रमाण पत्र तथा ऋण स्वीकृत होने पर सदस्यता शुल्क डीडी 500 रूपये मृतक राशि कोष बैंक में जमा कराकर रसीद कार्यालय में जमा करानी होगी।

विशेष योग्य बच्चों और आश्रित माता-पिता के नाम भी जुड़ेंगे पेंशन भुगतान आदेश में
उदयपुर, 8 जनवरी। वित्त विभाग की अधिसूचना के तहत राजस्थान सिविल सेवा के पेंशन नियम 1996 में नया उप नियम 8 जोडा गया है जिसमें स्थायी रूप से विशेष योग्य बच्चे या बच्चों तथा आश्रित माता पिता और विशेष सहदरों के नाम भी पेंशन भुगतान आदेश में अंकित किए जाएंगे। इस संबंध में पेंशन विभाग की अतिरिक्त निदेशक भारती राज ने संभाग के समस्त विभागाध्यक्षों-कार्यालयाध्यक्षों को पेंशन विभाग को प्रेषित किए जाने वाले पेंशन प्रकरणों में स्थायी रूप से विशेष योग्य बच्चे या बच्चों तथा आश्रित माता-पिता और विशेष सहदरो के नाम अंकित कर भिजवाने को कहा है, ताकि नियमानुसार पेंशन भुगतान आदेश में उनका नाम अंकित किया जा सके।
–000–

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!