स्वामी भक्ति ओर देश भक्ति की मिसाल चेतक की कहानी सुन बच्चों में जागी स्वाभिमान की भावना
आज देश के ख्यातनाम देवदत्त पटनायक सत्री सावित्री पर अपनी कहानी की देगें प्रस्तुति उदयपुर, 10 जनवरी। मां माय एंकर फाउण्डेशन द्वारा स्थापित उदयपुर टेल्स की ओर से शिल्पग्राम रोड़़ स्थित दर्पण सभागार के सामनें पार्क एक्सजोटिका रिसोर्ट में चल रहे तीन दिवसीय स्टोरीटेलिंग फेस्टिवल के प्रथम दिन आज विविध प्रकार की मौखिक कहानियों का संग्रह प्रस्तुत किया गया। पहले दिन के पहले सत्र की शुरूआत प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं कहानीकार विलास जानवे द्वारा महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक की कहानी प्रस्तुत की गई। उन्होंने महाराणा प्रताप की देशभक्ति एवं उनके चेतक घोड़े की स्वामी भक्ति के बारे में बच्चों को…
