Month: January 2025

विप्लवी को पीएचडी

विप्लवी को पीएचडी

दीनदयाल उपाध्याय की पत्रकारिता पर शोध उदयपुर, 13 जनवरी। मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय से पूर्व पार्षद व समाजसेवी विजय प्रकाश विप्लवी ने पीएच.डी.(विद्या वाचस्पति) की उपाधि प्राप्त की है। विप्लवी ने विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकाय के पत्रकारिता व जनसंचार विभाग से पत्रकार के रुप में दीनदयाल उपाध्याय का व्यक्तित्व एवं कृतित्वः एक अध्ययन विषय पर शोध किया। शोध कार्य का निर्देशन सहायक आचार्य डॉ. बालुदान बारहठ ने किया। विप्लवी ने पूर्व में तीन विषयों में स्नातकोत्तर के बाद एल एल बी की परीक्षा उत्तीर्ण करने बाद अब 56 वर्ष की आयु में पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की है।
Read More
उदयपुर में सिंगर इला अरुण की आत्मकथा ’परदे के पीछे ’ का हुआ विमोचन

उदयपुर में सिंगर इला अरुण की आत्मकथा ’परदे के पीछे ’ का हुआ विमोचन

बोलीं- लोक संगीत को सहेजना बेहद जरूरी उदयपुर, 13 जनवरी। बॉलीवुड सिंगर इला अरुण उदयपुर यात्रा पर पहुंचीं। इस दौरान फतहसागर झील किनारे होटल रेडिसन ब्लू पैलेस में उनकी आत्मकथा पुस्तक ’परदे के पीछे ’का विमोचन किया गया। प्रभा खेतान फाउंडेशन द्वारा एहसास-वुमेन ऑफ उदयपुर के सहयोग से पुस्तक विमोचन समारोह में पुस्तक की लेखिका इला अरुण, सह लेखिका अंजुला बेदी, चर्चित नाट्य निर्देशक भानु भारती, कश्ती फाउंडेशन प्रमुख श्रद्धा मुर्डिया,स्वाति अग्रवाल आदि अतिथियों ने पुस्तक ’परदे के पीछे’ का विमोचन किया। समारोह में अतिथियों का स्वागत स्वाति अग्रवाल ने किया। समारोह में गायिका इला अरुण ने अपने जीवन के…
Read More
जस्टिस झाला ने महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय का किया निरीक्षण

जस्टिस झाला ने महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय का किया निरीक्षण

मरीजों से कुशलक्षेम पूछी, दी जा रही स्वास्थ सेवाओं की ली जानकारी क्यू आर आधारित व्यवस्था से हुए प्रभावित उदयपुर, 13 जनवरी। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य जस्टिस रामचन्द्र सिंह झाला ने महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण कर आमजन को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने उपचार कराने आये मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत की। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर भी उनके साथ थे। चिकित्सालय के अधीक्षक डा. आर. एल. सुमन ने चिकित्सालय की कार्य व्यवस्था, स्टाफ पैटर्न, साफ-सफाई, रजिस्ट्रेशन इत्यादि की जानकारी प्रदान करते हुए चिकित्सालय प्रशासन…
Read More
आयोग महिलाओं के मायके जैसा, बेझिझक रखें अपनी बातः श्रीमती विजया रहाटकर

आयोग महिलाओं के मायके जैसा, बेझिझक रखें अपनी बातः श्रीमती विजया रहाटकर

महिला आयोग आपके द्वार राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने उदयपुर में की जनसुनवाई तसल्ली से सुनी महिलाओं की परिवेदनाएं, राहत के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश उदयपुर, 13 जनवरी। महिलाओं से जुड़ी शिकायतों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित कर राहत देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से प्रारंभ किए गए महिला आयोग आपके द्वार अभियान के तहत सोमवार को उदयपुर में महिला आयोग की ओर से संभाग स्तरीय जनसुनवाई रखी गई। इसमें राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया के. रहाटकर ने तसल्ली से महिलाओं की परिवेदनाएं सुनी और हाथों-हाथ मौजूद अधिकारियों को त्वरित राहत देने के लिए…
Read More
उड़ीसा की उपमुख्यमंत्री प्रवाती की डॉ. लक्ष्यराज सिंह से शिष्टाचार भेंट

उड़ीसा की उपमुख्यमंत्री प्रवाती की डॉ. लक्ष्यराज सिंह से शिष्टाचार भेंट

उदयपुर. उड़ीसा की उपमुख्यमंत्री प्रवाती पर‍िदा ने सोमवार को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से सिटी पैलेस में शिष्टाचार भेंट की। उपमुख्यमंत्री प्रवाती और डॉ. लक्ष्यराज सिंह के बीच करीब एक घंटे तक मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास, कला, संस्कृति, मेवाड़ के महाराणाओं के शौर्य, पराक्रम, त्याग, बलिदान और देश दुनिया के विभिन्न समसामयिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। डॉ. लक्ष्यराज सिंह और उपमुख्यमंत्री प्रवाती के बीच मेवाड़-उड़ीसा के रिश्तों पर भी मंथन हुआ। उड़ीसा की वर्तमान भाजपा सरकार में डॉ. लक्ष्यराज सिंह के ससुर पटना-बलांगीर रियासत के पूर्व महाराजा कनकवर्धन सिंह देव और प्रवाती परिदा…
Read More
डॉ. विनय भाणावत को भारत भूषण सम्मान

डॉ. विनय भाणावत को भारत भूषण सम्मान

उदयपुर, 13 जनवरी। लेकसिटी के करेंसी मेन के नाम से विख्यात डॉ. विनय भाणावत को नेशनल ऐंटी हेरसमेंट फाउंडेशन ने ‘‘भारत भूण राष्ट्रीय सम्मान-2024’’ से नवाजा गया। नेशनल ऐंटी हेरेसमेंट फाउंडेशन ने सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं मेडल जारी किया, जिसे राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया ताई राहाटकर ने उदयपुर में प्रदान कर बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उक्त सम्मान डॉ. भाणावत को नोटाफिलिस्ट एवं कौमी एकता हेतु दिया गया।
Read More
एसीसीए पोर्टल के माध्यम रोजगार के अवसरों पर पीएफसी एजुकेशन पर सेमिनार आयोजित

एसीसीए पोर्टल के माध्यम रोजगार के अवसरों पर पीएफसी एजुकेशन पर सेमिनार आयोजित

उदयपुर। पीएफसी एजुकेशन द्वारा परिसर में आयोजित सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मीनाक्षी भेरवानी व नॉर्थईस्ट और वेस्ट एजुकेशन पार्टनर रिलेशनशिप्स के सीनियर बिज़नेस रिलेशन्स मैनेजर रोहन राजवंशी ने एसीसीए पोर्टल के माध्यम से कैंपस प्लेसमेंट के बारे में मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर पीएफसी की निदेशक मीनाक्षी भेरवानी ने कहा कि पीएफसी के छात्रों के लिए यह सत्र एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो उन्हें एसीसीए पोर्टल के माध्यम से ग्लोबल करियर अवसरों से जोड़ने में मदद करेगा। इस सत्र में दी गई जानकारी छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद होगी और यह उनके करियर को एक नई दिशा देगा।…
Read More
देवेन्द्र महिला मण्डल ने मनाया संक्रान्ति पर्व

देवेन्द्र महिला मण्डल ने मनाया संक्रान्ति पर्व

उदयपुर। देवेंद्र महिला मंडल संस्थान द्वारा देवेन्द्र धाम में खेलकूद दिवस के रूप में मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। मंडल की अध्यक्ष संध्या नाहर ने बताया कि इस अवसर पर रिंग फेक, बंपर हाउजी, ग्रुप गेम, पार्सल गेम आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मंत्री इंदिरा चोरडिया ने बताया कि इसमें मंडल की 95 सदस्याएं उपस्थित रही। कार्यक्रम में कोमल, अमिता, मन्जु, और भी बहुत सी सदस्य विजयी रही। कोषाध्यक्ष वनिता पामेचा, रेखा चोरडिया ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
Read More
मार्बल व्यापारियों द्वारा खेल दिवस के रूप में मनाया जायेगा मकर संक्रांति पर्व,विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा

मार्बल व्यापारियों द्वारा खेल दिवस के रूप में मनाया जायेगा मकर संक्रांति पर्व,विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा

उदयपुर। उदयपुर मार्बल एसोसिएशन एवं उदयपुर मार्बल प्रोसेसर समिति के संयुक्त तत्वावधान में फिल्ड क्लब के मैदान पर खेल दिवस के रूप में मकर संक्रांति पर्व मनाया जायेगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। अध्यक्ष पंकज गांगावत ने बताया कि मार्बल व्यापारियों के लिए यह पर्व ऐतिहासिक है क्योंकि एसोसिएशन द्वारा पिछले 30 वर्षो से मार्बल खेल दिवस के रूप में इस पर्व का आयोजन किया जाता रहा है। इसमें उदयपुर मार्बल एसोसिएशन एवं उदयपुर मार्बल प्रोसेसर समिति के सभी सदस्य अपने परिवार के साथ इस आयोजन में हिस्सा लेते है। इस कार्यक्रम में…
Read More
भारतीय समाज में परिवार एक इकाई : ऋतु सारस्वत

भारतीय समाज में परिवार एक इकाई : ऋतु सारस्वत

युवाओं को भ्रमित करने में डीप स्टेट की भूमिका : योगेश  पुस्तक, डिजिटल मीडिया व फिल्मों पर चर्चा के साथ  एमटीएफ 3.0 सम्पन्न उदयपुर—राजसमंद। संविधान अंगीकार के 75वें वर्ष पर प्रदर्शनी, स्वामी विवेकानंद जयंती पर नाट्य मंचन के साथ विश्व हिन्दी दिवस पर पुस्तक-परिचर्चा व प्रतियोगिताओं का पर्व मेवाड़ टॉक फेस्ट का दो दिवसीय तीसरा संस्करण राजसमंद में सम्पन्न हुआ। इस फेस्ट में भारतीयता की झलक रही। फेस्ट के पहले दिन के पैनल डिस्कशन "क्रिटिकल थिंकींग इन डिजिटल एज" में सोशल मीडिया एक्सपर्ट योगेश राजपुरोहित ने कहा कि वर्तमान समय में समाज की सोचने, समझने व्यवहार करने पर सोशल मीडिया का…
Read More
error: Content is protected !!