महिलाओं के सहकार से ही सशक्त हो रही सहकारिता की अवधारणा : श्रीमती विजया रहाटकर
सरस डेयरी प्लांट में सहकारिता में महिला, युवा व किसान की भूमिका विषयक व्याख्यान सहकारिता मंत्री गौतम दक ने भी की शिरकत उदयपुर, 13 जनवरी। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया के. रहाटकर ने कहा कि सहकारिता एक विचार से आंदोलन, क्रांति का सफर तय करते हुए सशक्तता का पर्याय बन चुका है। इसमें महिलाओं की सहभागिता महत्वपूर्ण है। महिलाओं के सहकार से ही सहकारिता की अवधारणा सशक्त हुई है। श्रीमती रहाटकर सोमवार शाम गोवर्धन विलास स्थित उदयपुर दुग्ध उत्पादक संघ के डेयरी प्लांट परिसर में सहकारिता में महिला, युवा व किसान की भूमिका विषयक व्याख्यान कार्यक्रम को बतौर…
