9वां सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया
उदयपुर, 14 जनवरी। केन्द्र व राज्य सरकार के निर्देशानुसार 9वां सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक (वेटरन्स) दिवस 30 इन्फेन्ट्री ब्रिगेड-स्टेशन हेडक्वाटर्स व जिला प्रशासन एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एकलिंगगढ़ छावनी स्थित युद्ध शहीद स्मारक पर आयोजित हुआ। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल कमलेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि इस कार्यक्रम जिले के सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी, वीरांगना, पदक धारक, वीर माताएं तथा उनके आश्रित सहित करीब 250 पूर्व सैनिक परिवार सम्मिलित हुए। समारोह का आरम्भ ले.जनरल एन के सिंह (सेनि) एवं 30 इन्फैंट्री ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर विशाल नायर, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, वीर नारियों,…
