माधवानी ने पेश की समाजसेवा की मिसाल, किया 25वीं बार रक्तदान
एक यूनिट रक्तदान से तीन लोगों की बचती है जान - मुकेश माधवानी उदयपुर । शहर के प्रमुख समाजसेवी एवं बिजनेस सर्कल इण्डिया के संस्थापक मुकेश माधवानी ने शनिवार को फील्ड क्लब में आयोजित रक्तदान शिविर में 25वीं बार रक्तदान किया। महाराणा महेन्द्र सिंह जी मेवाड़ की स्मृति में आयोजित इस विशेष रक्तदान शिविर में मुकेश माधवानी ने समाज के सभी लोगों से रक्तदान को बढ़ावा देने की अपील की । इस अवसर पर फील्ड क्लब के सचिव उमेश मनवानी, ट्रेजरार कमल मेहता, एग्जीक्यूटिव भानुप्रताप सिंह एवं अभिषेक कालरा मौजूद थे । मुकेश माधवानी ने बताया कि रक्तदान महादान है,…
