परंपरागत केक मिक्सिंग सेरेमनी में उमड़ा उत्सवी उल्लास

उदयपुर, 15 नवंबर 2024: लेकसिटी में सर्दियों की दस्तक के साथ ही विभिन्न पर्व—त्यौहारों का उल्लास नजर आने लगा है। शहर के विभिन्न होटलों में भी 17 वीं शताब्दी में ब्रिटेन से शुरू हुई केक मिक्सिंग सेरेमनी का उत्सवी माहौल में आयोजन किया जा रहा है।
इसी श्रृंखला में दुनिया की अग्रणी अंतरराष्ट्रीय होटल श्रृंखला के प्रसिद्ध रेडिसन ब्लू होटल में अपनी वार्षिक केक मिक्सिंग सेरेमनी के साथ छुट्टियों के मौसम की शुरुआत की। इस आयोजन में उपाध्यक्ष महेश सिंह जसरोटिया के नेतृत्व में मेहमानों, होटल कर्मचारियों और अन्य सदस्यों ने इस मौसम के गर्मजोशी भरे जश्न में एकजुट होकर केक मिक्सिंग की। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल को शानदार ढंग से सजाया गया था और मौजूद लोगों ने गीत संगीत की स्वर लहरियों के साथ सूखे मेवे, मेवे, सुगंधित मसालों को आपस में मिलाकर केक तैयार किया गया। इस मौके पर रेडिसन ब्लू पैलेस के प्रबंध निदेशक सोमेश अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष सर्दियों का मौसम थोड़ा देर से आया है, लेकिन आतिथ्य क्षेत्र में मनाए जाने वाली इस परंपरा में शामिल होने के लिए यह बिल्कुल सही समय पर आया। हर साल की तरह, हमने इस अवसर को खुशी और उत्साह के साथ मनाया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन परंपरा और आधुनिकता का एक अनूठा मिश्रण है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!