फ्लोरा कॉम्पलेक्स में स्पोटर््स एरिना का हुआ उद्धाटन
उदयपुर। स्पोर्ट्स फ्यूजन की ओर से फ्लोरा कॉम्पलेक्स में आज स्पोर्ट्स एरिना का पुलिस महानिरीक्षक राजेश मीणा,जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल,इन्दिरा आईवीएफ के चेयरमैन डॉ. अजय मुर्डिया ने फीता काटकर एवं पिकलबॉल पेडल बॉल गेम खेलकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर बच्चों साथ बाल दिवस सेलिब्रेट किया।
इस अवसर पर आईजी मीणा ने कहा कि शहर में यह बहुत अच्छी पहल हुई है कि एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के खेलों का समायोजन हुआ है। यहां पर हर वर्ग के लोग इन खेलों का आनन्द ले कर अपने आपको फिट रख पायेंगे।
जिला कलेक्टर पोसवाल ने कहा कि शहर की बड़ी-बड़ी इमारतों के बीच बच्चों को खेल के लिये मैदान नहीं मिल पाता है ऐसे में शहर में इस प्रकार खेल सुविधायें उपलब्ध कराना बहुत बउ़ी बात है। इससे शहर में स्पोटर््स कल्चर की अच्छी शुरूआत होगी।
डॉ. अजय मुर्डिया ने कहा कि नया विज़न, नयी सोच के साथ शुरू हुआ यह स्पोटर््स एरिना बच्चों की ईच्छाओं को पूरी करेगा।
स्पोर्ट्स फ्यूजन की डॉ. मानसी खमेसरा ने स्पोर्ट्स एरिना की जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर अमेरीका, लंदन में सबसे ज्यादा खेला जाने वाला नया गेम पिकल बॉल अब उदयपुर में भी उपलब्ध है। यह गेम भारत में बहुत कम स्थानों पर ही उपलब्ध है। इस गेम के भारत में बहुत कम कोच है। आलम्पिक में भी इस गेम को शामिल किया जायेगा। यहां पर 3 कोर्ट पिकलबॉल व 1 कोर्ट पेडल बॉल के अलावा, क्रिकेट, बास्केटबॉल की सुविधायें उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम का संचालन राजेश खमेसरा ने किया। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम में अनमोल सिंघवी, प्रतीक पगारिया,श्याम सिंघवी आदि ने अतिथियों का उपरना ओढ़़ाकर, स्मृतिचिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। अंत में खुशबू पगारिया ने आभार ज्ञापित किया।
विश्व में सबसे ज्यादा खेले जाने वाला पिकलबॉल गेम अब उदयपुर में
