डी.पी.एस. में ग्रैंड पेरेंट्स डे का भव्य आयोजन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में पूर्व प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए  12 नवंबर से 14 नवंबर तक त्रिदिवसीय ग्रैंड पेरेंट्स डे  का आयोजन किया गया। जैसे-जैसे समय बदल रहा है, लोग अपनी परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं। इसी तरह, लोग दादा-दादी के महत्व को नहीं समझ पा रहे हैं।
इसी तथ्य को ध्यान में रखकर डी. पी. एस प्रांगण में ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत नृत्य से की गई। विद्यालय प्रांगण को बच्चों के द्वारा बनाई गई वस्तुओं से सजाया गया जिसका अवलोकन कर दादा दादी और नाना नानी अपने बच्चों की रचनात्मक पर फूले न समाए। विद्यालय में ग्रैंड पैरेंट्स के लिए भी विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया, जिसमें भाग लेकर उन्होंने आनंद का अनुभव किया और अपने बचपन को याद किया।
नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों ने तो इस कार्यक्रम के आयोजन में समा ही बांध दी थी। नर्सरी, प्रेप व कैंब्रिज के विद्यार्थियों के लिए हर्डल रेस, आइसक्रीम रेस, हुला – हूप रेस का आयोजन किया गया। जिसमें  भाग लेकर बच्चों ने अपने दादा-दादी और नाना नानी को रोमांचित कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय नरवरिया ने पधारे हुए अतिथियों का स्वागत किया। ग्रैंड पैरेंट्स की जीवन में महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि दादा-दादी, नाना-नानी भगवान का आशीर्वाद हैं, जिनकी जगह कोई नहीं ले सकता। वे इंसान के भेष में देवदूत हैं जो हमेशा अपने पोते-पोतियों और नाती-नातिनों की देखभाल एवं सही मार्ग दर्शन करते है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!