बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पाण्डे के लाइव सेशन में उदयपुर की 13 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

उदयपुर। मुबंई में कल आयोजित किये गये फैशन एण्ड इन्टीरियर डिजाईन इन्स्टीट्यूट के नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ फैशन ग्लोबल का भव्य उद्घाटन किया गया।
उदयपुर की सेंटर हेड साक्षी मेहता के नेतृत्व में इस खास मौके पर उदयपुर से 13 छात्र-छात्राओं ने अनन्या पांडे के लाइव सेशन में हिस्सा लिया और उनसे सीधा संवाद किया। इससे शहर की पहचान और भी बढ़ी  है। इस विशेष कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश सुथार, खुशराज राउ, धैरिया खमेसरा, दिया भवसार, वैशाली जैन, मॉली जैन, निशिता करीरा, हर्षिता रामनानी, हर्षिता हाड़ा और श्रेया पवार जैसे छात्र उपस्थित थे।
सेंटर डायरेक्टर प्राची मेहता ने इस आयोजन को उदयपुर के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि यह अनुभव उनके विकास और आत्मविश्वास को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!