रिटायर्ड थानेदार से 6 लाख की लूट का एक आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। शहर के प्रतापनगर क्षेत्र स्थित बैक से पिछले सप्ताह छह लाख रुपए निकालकर ले जा रहे रिटायर्ड थानेदार उदयसिंह चुण्डावत से लूट के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि लूट में सहयोग करने वाले एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि लूट का आरोपी प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी क्षेत्र के गांव पिथलवाड़ी निवासी सोनू शेख उर्फ इश्तियाक पुत्र रफीक मोहम्मद है। जो यहां उदयपुर में वैल्डींग का काम करता है। जिसने बताया कि लूट की साजिश उसके मित्र पिथलवाड़ी निवासी सद्दाम शेख पुत्र ईस्माइल…
