उदयपुर। परिवार नियोजन कार्यक्रम के सुदृढीकरण के लिए उदयपुर में कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें उदयपुर जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यशाला में एडिशनल सीएमएचओ डॉ. रागिनी अग्रवाल, मास्टर प्रशिक्षक डॉ. नाजिमा, जिला स्तरीय प्रशिक्षक डॉ. कैलाश शर्मा एवं जिले के यूएनएफपीए सलाहकार मोहम्मद हुसैन बोहरा ने चिकित्सकों को विषय संबंधी जानकारी दी। कार्यशाला में योग्य दंपत्तियों (विशेषकर 19 से 24 आयुवर्ग के दंपत्तियों) में परिवार नियोजन के साधनों के उपयोग को बढ़ाए जो सबंधी राज्य सरकार की कार्ययोजना के अलावा विषय से जुड़ी अन्य योजनाओं की जाकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान तकनीकी सत्र राष्ट्रीय स्तर की मास्टर प्रशिक्षक डॉ. नाजिमा एवं जिला स्तरीय प्रशिक्षक डॉ. कैलाश शर्मा द्वारा लिए गए। कार्यशाला में यूएनएफपीए जिला सलाहकार मोहम्मद हुसैन बोहरा ने भारत सरकार द्वारा संचालित परिवार नियोजन साधनों की मांग आपूर्ति हेतु संचालित सॉफ्टवेयर एफपीएलएमआईएस के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी। यूएनएफपीए जयपुर से आए मनीष कुमार ने यूएनएफपीए द्वारा जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम मे दिए जा रहे सहयोग के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
परिवार नियोजन कार्यक्रम के सुदृढीकरण कार्यशाला में प्रशिक्षित हुए डॉक्टर्स
