प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत का किया सम्मान

उदयपुर / 15 फरवरी / विद्या प्रचारिणी सभा, भूपाल नोबल्स, उदयपुर की ओर से आज गुरुवार को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत को भारत सरकार के डीएसटी में नवीन प्रोजेक्ट योजनाओं के निर्माण तथा वर्तमान प्रोजेक्ट्स के मूल्यांकन व परिवीक्षण हेतु विषय-विशेषज्ञ बनाया गया है। प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़ ने उनका सम्मान करते हुए कहा कि प्रो. सारंगदेवोत की असाधारण क्षमता द्वारा तकनीकी प्रयोगों को बढ़ावा मिला है और वे अपनी प्रतिबद्धता से विज्ञान और तकनीक को और अधिक उन्नत करेंगे।
इस अवसर पर पीजीडीन डॉ. प्रेम सिंह रावलोत, सदस्य डॉ. युवराज सिंह राठौड़, डॉ. पारस जैन, डॉ. शैलेन्द्र मेहता, निजी सचिव कृष्णकान्त नाहर, सुनील श्रीमाली सहित कार्यकर्ताओं ने प्रो. सारंगदेवोत का सम्मान किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!